एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, कहा- 'डबल इंजन के दोनों ड्राइवर भाग गये हैं'

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. वहीं, सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने बीजेपी की सरकार पर जबरदस्त हमला किया है.

Akhilesh Yadav Target BJP Government: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मैनपुरी (Mainpuri) पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया ने भाजपा (BJP) पर जोरदार हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी के झूठ से बचो, इनके झूठे प्रचार से बचो, देश की और दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है, वह भारतीय जनता पार्टी है. अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी की दो सरकारी हैं, एक दिल्ली की, दूसरी यूपी की. डबल इंजन (Double Engine )की सरकार है. लेकिन हमें लगता है कि डबल इंजन की सरकार के दोनों ड्राइवर भाग गए हैं. डबल इंजन की सरकार चलाने वाले लोगों को विकास दिखाई नहीं दे रहा है और ना ही विकास करना चाहते हैं.

बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात नहीं करती बीजेपी

उन्होंने कहा कि, बीजेपी पॉलीटिकल आउटफिट है, आरएसएस की जैसे प्रकोष्ठ होता है, आरएसएस का प्रकोष्ठ है. बीजेपी इसलिए उस पर ध्यान नहीं देना है. असली मुद्दे विकास के बेरोजगारी के हैं. रोजगार के राष्ट्रीय संपत्ति बेची जा रही है. कहते हैं राष्ट्र सर्वोपरि है, जो लोग यह दावा करते थे, उनके झूठ की आज पोल खुल गई. 

संकल्प पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया 

भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि, जो सम्मेलन कर रहे हैं, यह तो झूठे सम्मेलन है. असली मुद्दों के सम्मेलन नहीं करेंगे. यह बताएं इनके संकल्प पत्र का कौन सा काम पूरा हो गया? भारतीय जनता पार्टी का जो संकल्प पत्र था, पहले पन्ने पर लिखा है कि, किसानों की आय दुगनी करेंगे और दूसरे पन्ने पर लिखा है उत्तर प्रदेश में डेयरी को लेकर नई योजना बनाएंगे. जिससे डेयरी को बढ़ावा दे सके और ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था को बेहतर कर सकें. भारतीय जनता पार्टी ने दोनों पन्ने फाड़ दिए. अपना संकल्प पत्र कूड़ेदान में फेंक दिया, इसलिए चुनाव से पहले अलग-अलग मुद्दे उठा रही है.

हिंदुत्व को लेकर के अखिलेश यादव ने कहा कि, सभी लोग हिंदू हैं और जितने भी आए हैं, घर में अगरबत्ती जलाकर आए हैं. हम भी अगरबत्ती जला कर आये हैं, भाजपाई कहीं अगरवत्ती नहीं जलाते.  

शिवपाल यादव पर बोले- पूरा सम्मान होगा 

शिवपाल यादव को लेकर उन्होंने कहा कि, मैं कई बार सफाई दे चुका हूं, इस पर बात भी कर चुका हूं. उन का छोटा दल है, उनके लिए समाजवादी पार्टी सीट छोड़ेगी और उनका पूरा सम्मान होगा.

ये भी पढ़ें.

यूपी में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय, CM योगी आदित्‍यनाथ ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget