एक्सप्लोरर

संसद: पीएम मोदी की इस बात पर मुस्कुराने लगे अखिलेश यादव और डिंपल, अवधेश प्रसाद भी हंसे

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान एक वक्त उनके बयान पर अखिलेश यादव और डिंपल यादव मुस्कुराते हुए नजर आए.

UP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ‘खून चखने’ के बाद संविधान को बार-बार ‘लहूलुहान’ किया. ‘संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर जुबानी हमले किए. लेकिन इस दौरान अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के सांसदों का रिएक्शन काफी चर्चा में रहा. 

पीएम मोदी ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा, 'यहां भी कई ऐसे दल बैठे हुए हैं जिनके मुखिया भी जेल में हुआ करते थे. ये उनकी मजबूरी है कि वो वहां जाकर बैठे हुए हैं. उनको भी जेलों में ठूस दिया गया था.' लेकिन पीएम के इस बयान के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ अवधेश प्रसाद भी हंसते हुए नजर आए. उनकी मुस्कुराहट कुछ संदेश दे रही थी. हालांकि किसी ने इस दौरान कुछ नहीं कहा. 

दरअसल, प्रधानमंत्री अपने इस बयान के दौरान आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जुबानी हमला कर रहे थे. आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि विपक्षी दल के माथे से यह कलंक कभी नहीं मिट सकेगा. इस परिवार ने हर स्तर पर संविधान को चुनौती दी.

संसद: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कह दी सपा और कांग्रेस के मन की बात? अखिलेश यादव ने लिए मजे

लोकतंत्र का गला घोंट दिया- पीएम मोदी
उन्होंने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘दुनिया में जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी तो कांग्रेस के माथे से कभी यह कलंक मिट नहीं सकेगा क्योंकि लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था. भारतीय संविधान निर्माताओं की तपस्या को मिट्टी में मिलाने की कोशिश की गई थी.’  उन्होंने कहा कि 1971 में उच्चतम न्यायालय का एक फैसला आया था, उस फैसले को संविधान बदलकर पलट दिया गया और ‘‘हमारे देश की अदालत के पंख काट दिए थे.’’

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि नेहरू-गांधी परिवार की वर्तमान पीढ़ी भी संविधान की कितना सम्मान करती है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. इस परिवार ने हर स्तर पर संविधान को चुनौती दी. बता दें कि पीएम मोदी ने लोकसभा में शनिवार को चर्चा में हिस्सा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget