एक्सप्लोरर

अखिल भारतीय करणी सेना की चेतावनी- 'यूपी के सभी मस्जिदों का सर्वे कराए योगी सरकार नहीं तो...'

Sambhal Violence: संभल में कल हुई हिंसा पर लोगों से तरह-तरह की प्रतिक्रया मिल रही है. अखिल भारतीय करणी सेना ने संभल हिंसा को पूर्व सुनियोजित साजिश करार दिया और ज्ञापन सौंप सख्त कार्रवाई की मांग की.

Aligarh News Today: संभल हिंसा के खिलाफ करणी सेना ने सोमवार (25 नवंबर) को अलीगढ़ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संभल हिंसा में पुलिस समर्थन किया और अलीगढ़ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

बता दें, रविवार को संभल की शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान बवाल हो गया. इस दौरान भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ और कई गाड़ियों में आग लगा दी. इस घटना में कई अधिकारी और पुलिस वाले घायल हो गए, जबकि कई लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में अब तक लगभग ढाई हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कई लोगों को हिरासत में लिया है.   

इसी हिंसा के खिलाफ आज अलीगढ़ में करणी सेना ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया. जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा. करणी सेना ने हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 
 
करणी सेना ने की ये मांगा
अखिल भारतीय करणी सेना का कहना है जिस तरीके से संभल में मस्जिद का सर्वे करने आई टीम पर पत्थर बाजी की गई. इसमें हमारे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. करणी सेना ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर कर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की, जिससे ऐसे लोग आगे पत्थरबाजी न कर सकें.

अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा, "इसी को लेकर हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसे लोगों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए." उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में करणी सेना के जरिये एडीएम सिटी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है.

अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा, "संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए उपद्रव की घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की जाए." इस दौरान सभी करणी सेना के नेताओं ने संभल हिंसा के आरोपियों को फांसी देने की मांग की. 

'संभल में हिंसा थी पूर्व नियोजित'
अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने दावा किया कि संभल में जो उपद्रव हुआ है, वो पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत हुआ है. उन्होंने कहा, "मंगलवार से मस्जिद का सर्वे हो रहा था, उस समय भी संप्रदाय विशेष के लोगों ने सर्वे का विरोध किया, लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के कारण वह किसी घटना को अंजाम नहीं दे पाए."

ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने समुदाय विशेष पर आरोप लगाते हुए कहा, "इन लोगों ने सुनियोजित षडयंत्र रचकर घटना को अंजाम दिया. ऐसे में हमारी उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि इस घटना की खुफिया एजेंसियों से गहनता से जांच कराई जाए. घटना के शामिल सभी आरोपियों और उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ रासुका और देशद्रोह के तहत कार्रवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए.

अखिल भारतीय करणी सेना की चेतावनी
ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसी मस्जिदें हैं जहां पूर्व में मंदिर हुआ करते थे, लेकिन मुगलकाल में मंदिरों को तोड़कर और उन पर अवैध कब्जा कर मस्जिद बना दी गई. उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार को ऐसी मस्जिदों को चिन्हित कर वहां दोबारा मंदिर स्थापित करने का कार्य किया जाना चाहिए.

ज्ञानेंद्र सिंह चौहान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अखिल भारतीय करणी सेना के हजारों सैनिक प्रदेश में जहां-जहां ऐसी मस्जिद हैं, उनको स्वयं चिन्हित करेंगे और मंदिर बनाने का कार्य करेंगे. 

'ओरोपियों को दी जाए फांसी'
अखिल भारतीय करणी सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि उपद्रवियों के हमले में बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घायल हुए हैं. उन्होंने कहा, "जिस तरह का कृत्य शांति दूतों ने किया है, इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए आरोपियों को तुरंत फांसी दे देनी चाहिए."

जिलाध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने बताया कि संप्रदाय विशेष के लोगों ने पूर्व में भी हमारी यात्राओं और कावड़ियों पर अलग-अलग तरह से हमले किए जा चुके हैं. ऐसे आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उनको तुरंत फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

एडीएम सिटी ने क्या कहा?
अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय करणी सेना ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा. पूरे मामले में एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने करणी सेना के जरिये दिए गए ज्ञापन को उचित माध्यम से आगे भेजने का आश्वासन दिया है. 

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: BSP ने छोटे दलों से मात खाई मात, काडर वोटर्स की उम्मीद बने चंद्रशेखर आजाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget