एक्सप्लोरर

Akanksha Dubey Death: आकांक्षा दुबे के कपड़ों की जांच में मिले चौंकाने वाले सबूत, समर सिंह समेत 4 लोगों का होगा DNA टेस्ट

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में पुलिस आरोपी समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय के डीएनए सैंपल लेगी और आगे की जांच कराएगी.

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. एक्ट्रेस के कपड़ों की प्रयोगशाला में जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कई नए साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद इस मामले की जांच का दायरा अब बढ़ गया है. रिपोर्ट के बाद इस मामले में आरोपी समर सिंह (Samar Singh) और संजय सिंह (Sanjay Singh) समेत चार लोगों को डीएनए टेस्ट (DNA Test) किया जाएगा. पुलिस ने कोर्ट से इसके लिए डीएनए टेस्ट की अनुमति मांगी है. 

पुलिस अब इस मामले में आरोपी समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय के डीएनए सैंपल लेगी और आगे की जांच कराएगी. समर सिंह और संजय सिंह इन दिनों एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद हैं. संदीप सिंह वो शख्स है जिसके साथ आकांक्षा को आखिरी बार देखा गया था. आत्महत्या से पहले एक्ट्रेस एक पार्टी से लौटी थी, संदीप ही उसे पार्टी से होटल तक छोड़ने आया था. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे आकांक्षा के साथ उसकी तस्वीरें भी कैद हुई हैं.  

होटल के कमरे में मिला था शव

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का वाराणसी के होटल में 26 मार्च को पंखे से लटकता हुआ शव मिला था. इस खबर के बाद हड़कंप मच गया था. आकांक्षा की मां ने गायक समर सिंह और संजय सिंह पर एक्ट्रेस की हत्या का आरोप लगाया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आकांक्षा की फंदे से लटककर मौत की पुष्टि हुई है. इसके बाद एक्ट्रेस का बिसरा, कपड़े वेजाइनल एंड एनल स्वैब की पैथॉलाजिकल और फॉरेसिक जांच के लिए भेजा गया था. इनमें से कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसके बाद चार आरोपियों के डीएनए टेस्ट का फैसला लिया गया है. 

पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल की रात को आकांक्षा दुबे एक पार्टी में गई थी. ये पार्टी अरुण पांडेय के घर पर रखी गई थी. इस पार्टी के बाद संदीप सिंह एक्ट्रेस को होटल तक छोड़ने आया था. संदीप सिंह थोड़ी देर रुकने के बाद होटल से चला गया. इसके बाद एक्ट्रेस ने रोते हुए फेसबुक लाइव भी किया था और फिर अगली सुबह पंखे से लटकता हुआ शव मिला था. 

ये भी पढ़ें- Sengol in Parliament: स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई संसद में पूजा करने वाले ब्राह्मणों पर उठाए सवाल, 'सेंगोल' पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget