एक्सप्लोरर

Ajit Muder Case: शराब के ठेके पर कब्जे की लड़ाई ने बना दिया जानी दुश्मन, 24 लाख के झटके में दाग दी 24 गोली

अपराधियों में वर्चस्व की लड़ाई किस तरह खूनी खेल में बदल जाती है, इसकी बानगी अजित सिंह हत्याकांड में देखी जा सकती है. पढ़ें दो दोस्त किस तरह एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये.

लखनऊ: गिरधारी उर्फ डॉक्टर और मऊ के हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह के बीच 36 नहीं 24 का आंकड़ा था. आपको बात अजीब लग सकती है लेकिन ये बिल्कुल सही है. हम आपको अजीत और गिरधारी के बीच के इस 24 के आंकड़े का राज बताते हैं.

इस तरह बढ़ी दोनों के बीच तल्खी

ये बात करीब सात साल पुरानी है. गिरधारी ने ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह और अखण्ड प्रताप सिंह के कहने पर अजीत को आजमगढ़ के जीयनपुर से उस समय के विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की हत्या की सुपारी दी थी. हालांकि, अजीत ने विधायक की हत्या से इनकार कर दिया. इससे अजीत और गिरधारी के बीच तनातनी शुरू हो गई. कभी एक साथ हत्या और लूट करने वाले अजीत और गिरधारी के बीच दूरियां इस कदर बढ़ीं कि एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए. तब तक गिरधारी पूर्वांचल के एक बाहुबली के जरिये वहां के बड़े नेटवर्क से जुड़ चुका था, तो अजीत ने माफिया मुख्तार अंसारी का दामन थाम लिया था. दोनों के बीच व्यक्तिगत झगड़ा अब वर्चस्व और रसूख के स्तर तक पहुंच चुका था.

शराब के ठेके लेने पर छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई

पुलिस अधिकारी बताते हैं कि, गिरधारी के पास आजमगढ़, मऊ और जौनपुर में शराब के कुछ ठेके थे. अजीत ने इसमें दखलंदाजी करके 5 ठेके हथिया लिए. इन ठेकों के चक्कर मे गिरधारी को 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरधारी ने अजीत को पेट पर लात मारने का बदला लेने की धमकी दी थी. उसने कहा था कि अजीत को हर लाख के नुकसान पर एक गोली मारेगा. अजीत की वजह से उसे 24 लाख का नुकसान हुआ था और छह जनवरी की रात करीब 8 बजे उसने विभूतिखण्ड के कठौता चौराहा पर अजीत को गिनकर 24 गोलियां मारकर अपना बदला पूरा किया.

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार का फैसला- डीसीपी को गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई का अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget