एक्सप्लोरर

बागपत में युवती से अश्लील हरकत करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, अजय राय ने लिया बड़ा एक्शन

UP News: युवती के साथ अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी को पद से हटा दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्रवाई की.

Baghpat News: सोशल मीडिया पर युवती के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने डा. यूनुस चौधरी को जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया है. हालांकि अभी युवती ने इस प्रकरण की पुलिस-प्रशासन से शिकायत नहीं की है, लेकिन बागपत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की खूब फजीहत हो रही है.

बड़ौत नगर स्थित गुराना रोड के रहने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. युनूस चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक युवती के सामने अश्लील हरकत कर रहे हैं. युवती उनसे गुहार लगाती हुई छोड़ने को कह रही है लेकिन वह अपनी अश्लील हरकत बंद नहीं करते हैं. एक मिनट पांच सेकेंड की वीडियो एक कमरे में बनाई गई है जो बड़ौत क्षेत्र की बताई जा रही है जो कई दिन पुराना है.

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो डा. यूनुस चौधरी का विरोधी खेमा सक्रिय हो गया. वीडियो को पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया, जिसके बाद जनपद में पार्टी की फजीहत शुरू हो गई. दोपहर बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस संबंध में पत्र जारी किया, जिसमें वायरल वीडियो से पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला देते हुए तत्काल उन्हें उनके पद से हटाने की जानकारी दी गई. प्रदेश अध्यक्ष का यह पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

फंसाने के लिए फर्जी वीडियो बनाने का दावा

जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रचते हुए वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया है. उनका राजनैतिक करियर समाप्त हो गया है. आने वाले समय में वह सिद्ध कर दिखा देंगे कि वीडियो एडिट है उन पर लगे आरोप झूठे हैं. उन्होंने पार्टी हाईकमान से स्वयं इस संबंध में बात की थी. 16 साल से उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई है और पार्टी को आगे बढ़ोन का कार्य किया है.

डा. यूनूस चौधरी ने साल 2002 में बरनावा विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें लगभग 750 मत हासिल हुए. उसके बाद वर्ष 2022 में छपरौली विधानसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें लगभग 1200 मत हासिल हुए. यानी दोनों बार चुनाव में पार्टी की बुरी हार हुई. जिलाध्यक्ष रहते डा. यूनूस चौधरी अखिल भारतीय आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य (एआइसीसी) भी बन गए, जबकि जिलाध्यक्ष रहते सदस्य नहीं बन सकते.

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: मुस्लिमों ने मंच पर BJP प्रत्याशी को पहनाई सऊदी अरब वाला रुमाल और टोपी, खुदा की दिलाई कसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget