एक्सप्लोरर

वाराणसी में बोले अजय राय- राहुल गांधी फौलादी इरादों वाले, सरकार चोरी और धोखाधड़ी पर बनी

Varanasi News: अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी फौलादी और मजबूत इरादे वाले इंसान हैं.कभी भी झूठ के आगे झुकते नहीं. बीते चुनाव में जो भी हुआ है वह साफ बताता है कि चुनाव आयोग BJP का प्रवक्ता बन चुका है.

फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी का दिल्ली से लेकर बिहार तक हल्ला बोल जारी है. इस बीच राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से एबीपी न्यूज ने बातचीत की.

इस दौरान अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी फौलादी और मजबूत इरादे वाले इंसान हैं. वह कभी भी झूठ के आगे झुकते नहीं. बीते चुनाव में जो कुछ भी हुआ है वह साफ बताता है कि चुनाव आयोग भाजपा का प्रवक्ता बन चुका है. पूरा देश जानता है कि यह सरकार चोरी और बेईमानी पर बनी है. चुनाव आयोग अनुराग ठाकुर से क्यों नहीं हालफ़नामा मांगता है. राहुल गांधी जी पीछे हटने वाले नहीं है.

सपा द्वारा खुद को सांसद बताने पर गदगद अजय राय

वोटिंग को लेकर आरोप प्रत्यारोप के बीच वाराणसी में बीते दिनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अजय राय के आवास पर पहुंचकर उन्हें वाराणसी का सांसद बताया. इस मामले पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में  अजय राय ने कहा कि यह काशी की जनता का प्यार है और हमारे लिए यह सबसे ऊपर है.

जनता का स्नेह मेरे साथ बना है इसलिए साबित हो गया कि मोदी जी झूठ बोलकर बेईमानी करके चुनाव जीते हैं. यह काशी की जनता का प्यार है. हमने किसी से नहीं कहा की हमें सांसद मान लीजिए. काशी के और अन्य लोग सम्मान देने आ रहे हैं. वह हमारे भाई हैं.

इसके अलावा बड़ा बयान देते हुए कहा कि अभी बनारस से बड़ा खुलासा होने वाला है. घर-घर जाकर हम लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहे हैं. बड़ा खुलासा करेंगे की कितनी बेईमानी चोरी करके प्रधानमंत्री जी ने चुनाव जीता है. निश्चित ही आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले वोटिंग पारदर्शिता को लेकर बड़ा एटम बम फटेगा. 

डॉ संजय निषाद भड़के अजय राय

मंत्री डॉ संजय निषाद के फूलन देवी वाले बयान पर अजय राय ने पलटवार करते हुए कहा कि संजय निषाद को पहले बताना चाहिए कि उन्होंने फूलन देवी के लिए क्या किया है. आपने क्या किया है अगर आप की सरकार है, सीबीआई जांच कराइये. अगर सचमुच हितैषी है तो परिवार के साथ खड़े होइए ना की सिर्फ आरोप प्रत्यारोप लगाना,  लोगों से झूठ बोलना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget