एक्सप्लोरर

AIMIM नेता शौकत अली का धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा दावा, कहा- 'वो भी थे मुसलमान'

Baba Bageshwar Dham: यूपी में एआईएमआईएम के अध्यक्ष शौकत अली ने बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लगता है कि अतीत में वो मुसलमान थे. उन्हें सनातन का ज्ञान नहीं है.

यूपी AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली ने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि वो हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं लेकिन, मेरा तो ये मानना है कि अतीत में वो भी मुसलमान थे. उन्होंने चारों वेदों को भी नहीं पढ़ा है. पहले मुझे वो सनातन का मतलब ही समझा दें. 

AIMIM अध्यक्ष मुरादाबाद में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा बागेश्वर पर सीधा हमला किया और उन्हें सनातन धर्म के चारों वेदों को पढ़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि वो धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे अगर हम मुस्लिम राष्ट्र कहेंगे तो मुझ पर मुकदमा हो जाएगा.

धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

शौकत अली ने कहा कि हमारे देश का कानून हमें इस बात की इजाजत देता है. कोई हमें नहीं छेड़े और अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं, संवैधानिक तरीके से हम उसका जवाब देंगे. शौकत अली ने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे तो ये लगता है कि ये नकली हिंदू हैं. 

दुनिया में अगर कोई पहला व्यक्ति आया तो उसका नाम था आदम (अलैहिस्सलाम), यह हमारा मानना है. मां हव्वा आई थीं, उनके बाद से ही इंसानियत की शुरुआत हुई. मेरा मानना है कि धीरेंद्र शास्त्री का जो अतीत है, वह मुसलमान थे. वो मुझे सनातन का मतलब समझा दें. सनातन का मायना हिंदू होता है या हिंदू का मायना सनातन होता है, वो मुझे ये बता दें. 

हिन्दू राष्ट्र की मांग पर उठाए सवाल

शौकत अली ने धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया कि सनातनी बोलते कैसे हैं? सनातन धर्म उसे कहते हैं जो सीधा आसमान से उतरा हुआ धर्म हो. अगर धीरेंद्र शास्त्री को चारों वेदों का ज्ञान है तो उन वेदों में अल्लाह और मोहम्मद साहब का जिक्र है या नहीं? वो ये बता दें. 

गुरुकुल में जो वेद पढ़ाए जाते हैं और बाहर जो मिलते हैं, उनमें अंतर है. पहले उनकी जानकारी ले लें. धीरेंद्र शास्त्री को वेदों की जानकारी नहीं है. एक बार वे वेद जरूर पढ़ लें. सरकार ने उन्हें छोड़ा है और आज वे हिंदू राष्ट्र की मांग करते हैं. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वो कैसे हिंदू राष्ट्र बनाएंगे? 

अगर मैं कह दूं कि मैं मुस्लिम राष्ट्र बनाऊंगा तो आप मुझ पर मुकदमा कर देंगे, पर ये लोग हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं. अगर कोई मुस्लिम राष्ट्र कहेगा तो यह देश के अंदर लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम होगा. ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget