एक्सप्लोरर

उत्तराखंड को यूरोपियन निवेश बैंक से मिली 1910 करोड़ की परियोजना की सौगात, इन शहरों को सीधा लाभ

Uttarakhand News: भारत सरकार, उत्तराखण्ड शासन और यूरोपियन निवेश बैंक के बीच बैठक में ईआईबी द्वारा लगभग 1910 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड के चार प्रमुख नगरों पिथौरागढ़, सितारगंज, रुद्रपुर और काशीपुर के लिए पेयजल और स्वच्छता से संबंधित योजनाओं को लेकर राज्य सरकार को बड़ी सफलता मिली है. भारत सरकार, उत्तराखण्ड शासन और यूरोपियन निवेश बैंक (EIB) के बीच आज 8 मई को हुई वर्चुअल प्रोजेक्ट नेगोसिएशन बैठक में ईआईबी द्वारा लगभग 1910 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी गई है. यह बैठक उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें जून 2025 तक परियोजना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और निविदा प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बनी.

ये अधिकारी रहे मौजूद 

बैठक में भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग से अपर्णा भाटिया, यूरोपियन निवेश बैंक से मैक्सीमीलियन, उत्तराखण्ड शासन से वरिष्ठ सचिव चन्द्रेश कुमार तथा यूयूएसडीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए. बैठक में अवगत कराया गया कि यूयूएसडीए द्वारा तैयार की गई सभी परियोजनाओं की डीपीआर का केंद्र सरकार द्वारा गहन परीक्षण और अनुश्रवण किया गया है. इसके उपरांत अनुमोदित परियोजनाएं ईआईबी को भेजी गईं, जिन पर अब ईआईबी की ओर से वित्तपोषण के लिए सहमति मिल चुकी है.

 प्रमुख शहरों के लिए विशेष योजनाएं

योजना के अंतर्गत पिथौरागढ़ नगर में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जबकि सितारगंज, रुद्रपुर और काशीपुर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाया जाएगा. यह परियोजनाएं न केवल बुनियादी नागरिक आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगी, बल्कि राज्य के स्टैण्डर्ड लीविंग इंडैक्स को भी बेहतर बनाएंगी.

जीवन स्तर सुधरेगा

यूयूएसडीए के कार्यक्रम निदेशक चन्द्रेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि पिथौरागढ़ जैसे सीमांत और पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी रहती हैं. ऐसे में यह परियोजना न केवल जीवन स्तर सुधारने में सहायक होगी, बल्कि राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भी मार्ग प्रशस्त करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यूयूएसडीए इन परियोजनाओं को लक्षित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे नागरिकों को समय पर पेयजल और स्वच्छता सेवाएं मिल सकें.

यूयूएसडीए की सराहना

इस वर्चुअल बैठक में आर्थिक कार्य विभाग और यूरोपियन निवेश बैंक दोनों ने परियोजना की तैयारियों के लिए यूयूएसडीए की सराहना की.उन्होंने डीपीआर की गुणवत्ता, समयबद्ध प्रस्तुति और तकनीकी विवरणों की सटीकता की विशेष रूप से प्रशंसा की. यह राज्य की प्रशासनिक क्षमता और योजनात्मक दृष्टिकोण की भी पुष्टि करता है.

नागरिकों को सीधा लाभ

परियोजनाओं के क्रियान्वयन से इन चारों नगरों के लाखों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा. पेयजल की नियमित आपूर्ति, सीवरेज की बेहतर व्यवस्था और समुचित स्वच्छता सेवाओं से ना केवल स्वास्थ्य स्तर में सुधार होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा. यह परियोजना राज्य की 'हर घर जल' और 'स्वच्छ भारत मिशन' जैसे कार्यक्रमों को भी गति देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget