एक्सप्लोरर

Agra News: हेडफोन के टुकड़े ने कातिल को भिजवाया सलाखों के पीछे, महिला की सनसनीखेज हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

UP News: दीवान सिंह ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. साड़ी से हत्या करने के दौरान हुई जद्दोजहद में उसका हेडफोन टूट गया और उसका एक टुकड़ा खेत में गिर गया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में हेडफोन के एक टुकड़े ने कातिल को जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया. कातिल ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था. चारा लेने गयी महिला की खेत में हत्या हुई थी. मामला थाना अछनेरा इलाके का है. यहां 55 साल की एक महिला खेत में चारा लेने के लिए गई थी. इसी बीच गांव का ही एक युवक दीवान सिंह खेत में जबरदस्ती घुस गया. खेत में घुसने के बाद दीवान सिंह ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा. इसी बात को लेकर महिला बुरी तरह भड़क गई और उसने दीवान सिंह की करतूत को उजागर करने की बात कही. महिला ने यह भी कहा कि इस तरह की हरकत को लेकर पंचायत करेगी और पंचायत के बीच दीवान सिंह की करतूत के बारे में बताएगी. 

टूटकर गिरा हेडफोन
इसी बात को लेकर दीवान सिंह ने महिला को पकड़ लिया और साड़ी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी. साड़ी से हत्या करने के दौरान हुई जद्दोजहद के बीच दीवान सिंह का हेडफोन टूट गया और उसका एक टुकड़ा खेत में गिर गया. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दीवान सिंह मौके से फरार हो गया. देर शाम तक महिला घर वापस नहीं लौटी तो परिजन महिला की तलाश में जुटे हुए थे. 2 दिन तक महिला का कोई सुराग नहीं लगा लिहाजा गांव वालों ने खेत में जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा हुआ था. शव की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई . पुलिस ने पूछताछ के बाद दीवान सिंह को अरेस्ट कर लिया. फिलहाल पुलिस ने दीवान सिंह को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है.

Watch: दिल्ली में गरजा बुलडोजर, यूपी के सिंचाई विभाग के जमीन पर था रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का अवैध कब्जा

एसपी ने क्या बताया
एसपी वेस्ट आगरा सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि, कुछ दिन पहले अरदाया गांव में एक महिला का शव मिला था, जिसकी उम्र लगभग 55 साल थी. उसके पति द्वारा एक मुकदमा दर्ज करवाया गया. शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरु की. घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची थी तो वहां एइयरफोन का टूटा हुआ एक टुकडा मिला था. यह हमारा एक पुख्ता सबूत था जिसपर हमने काम किया. इसके अलावा हमने कई सबूत इकट्ठे किए. कई लोगों के बयान लिए तो धीरे धीरे एक से एक चीजें जुड़ती गईं जिसके बाद हमारे शक की सुई इस अभियुक्त पर गई. मुखबिर द्वारा बताया गया कि घटना का मुख्य आरोपी अगर पुलिस भरतपुर रोड़ पहुंचे तो उसे तुरन्त पकड़ लिया जाए. जब पुलिस वहां पर पहुंची तो इसने भागने का प्रयास किया. पकड़ने के बाद जब पुलिस ने इससे पूछताछ की तो इसने पूरी घटना का खुलासा करते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Unnao News: दो साल पहले बने 'आसरा आवास' फांक रहे धूल, नहीं किया गया गरीबों का चयन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget