एक्सप्लोरर

Taj Mahal: शाहजहां ने नहीं बनवाया था ताजमहल? RTI के जवाब पर रजनीश सिंह ने पूछा- क्या छिपा रहा ASI

Taj Mahal: पहले सवाल के जवाब में सिर्फ 'नो' लिखा गया है जबकि दूसरे के जवाब में लिखा है, "तहखानों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति नहीं है."

Taj Mahal: ताजमहल को लेकर पिछले महीनों से नया विवाद खड़ा हो गया है. इस बीच एक आरटीआई के जवाब में पुरातत्व विभाग (Archaeological Department of India) ने बताया है कि ताजमहल के तहखाने में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां नहीं हैं. ASI ने यह भी बताया कि ताजमहल मंदिर की जमीन पर नहीं बना हुआ है. 12 मई को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता साकेत एस गोखले ने इसपर एक RTI दायर कर जवाब मांगा था. टीएमसी नेता ने एएसआई से ताजमहल की जमीन पर हिंदू मंदिर नहीं होने का सबूत मांगा था. उनका दूसरा सवाल वहां हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों का था.

क्या जवाब दिया है एएसआई ने
ASI ने एक लाइन में इसका जवाब दिया. पहले सवाल के जवाब में सिर्फ 'नो' लिखा गया है जबकि दूसरे के जवाब में लिखा है, "तहखानों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति नहीं है." बता दें कि देश में ऐतिहासिक धरोहरों और स्मारकों को लेकर बहस छिड़ी हुई है. पिछले कुछ समय से ताजमहल को लेकर भी काफी हंगामा खड़ा हुआ है. कुछ संगठनों ने दावा किया था कि इस जगह पर पहले मंदिर बना हुआ था. 

Saharanpur Violence : सहारनपुर कोर्ट ने उपद्रव के 8 आरोपियों को किया बरी, 10 जून को जुमे की नमाज पर हुआ था बवाल

हिंदू संगठनों का क्या है दावा
पिछले दिनों ताजमहल के बंद 22 कमरों को लेकर काफी बहस हुई. यह अभी तक रहस्य ही बना हुआ है. कुछ हिन्दू संगठनों ने दावा किया है कि उन कमरों में शिव मंदिर होने के प्रमाण हैं, इसीलिये उन्हें बंद कर दिया गया जबकि प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से इन्हें तकरीबन 45 साल पहले बंद किया गया था. हिंदू संगठनों ने ताजमहल को तेजोमहालय मंदिर बताते हुए यह दावा किया था कि वहां हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां हैं. 

बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने कही ये बात

यूपी के अयोध्या में बीजेपी के मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने कहा,  'ये जवाब सत्य है तो पुरातत्व विभाग ने ही एक आरटीाई के जवाब में ये भी कहा है कि ताजमहल को शाहजहां ने बनवाया इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है क्या ये भी सच है? ताजमहल के बारे में जिस प्रकार से लगातार पुरातत्व विभाग द्वारा अलग अलग जवाब दिया जा रहा है इससे सभी के मन में आशंका पैदा होती है कि आखिर पुरातत्व विभाग किस राज को छुपा रहा है.'

Nupur Sharma को सुप्रीम कोर्ट से फटकार पर बोले शिवपाल यादव, उदयपुर की घटना पर भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
चारधाम में 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, CM धामी बोले- अभी अंतिम फैसला नहीं
चारधाम में 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, CM धामी बोले- अभी अंतिम फैसला नहीं
लोकसभा में अखिलेश यादव के सांसद ने की 'गंदी बात', सनातन पांडेय ने सदन में खड़े होकर दी गाली
लोकसभा में अखिलेश यादव के सांसद ने की 'गंदी बात', सनातन पांडेय ने सदन में खड़े होकर दी गाली

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget