एक्सप्लोरर

आगरा: एमडी कर रही महिला डॉक्‍टर की निर्मम हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहीं महिला डॉक्‍टर की निर्मम हत्‍या की गई है. पुलिस ने महिला डॉक्टर के परिजनों को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आगराः उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं. आए दिन प्रदेश भर से आपराधिक गतिविधियों की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामले में बेखौफ अपराधियों ने आगरा में एक महिला डॉक्टर को बेहरहमी से मार कर मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस ने महिला डॉक्टर के परिजनों को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

महिला डॉक्‍टर की निर्मम हत्‍या 

दरअसल, आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रही महिला डॉक्‍टर की निर्मम हत्‍या की गई है. शव की शिनाख्‍त होने पर खबर फैली तो एसएन मेडिकल कॉलेज के साथी डॉक्‍टर्स हतप्रभ रह गए. पुलिस ने महिला डॉक्टर के दिल्‍ली में रह रहे परिजनों को सुचित कर दिया है. वहीं पुलिस टीम बनाकर घटना की तफ्तीश में लग गई हैं.

सिर कुचलकर की गई हत्या

बता दें कि एसएन मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहीं डॉक्टर योगिता गौतम की सिर कुचलकर हत्या की गई है. थाना डौकी के बमरौली कटारा में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिला था. शव के सिर और पेट पर भारी वजनदार लकड़ी रखी मिली थी. थाना पुलिस दिनभर शिनाख्‍त की कोशिश करती रही.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं डॉक्‍टर योगिता गौतम गायब बताई जा रही थीं. वे एसएन मेडिकल कॉलेज के पास ही राजामंडी में किराए के मकान में रहती थीं. इसके आधार पर मृतक डॉक्‍टर की शिनाख्‍त देर शाम हो पाई. पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह है कि एसएन मेडिकल और राजामंडी में मात्र एक किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद डॉक्‍टर योगिता फतेहाबाद रोड पर डौकी थाना क्षेत्र तक कैसे पहुंचीं. माना यह जा रहा है कि इस हत्‍याकांड में किसी परिचित का हाथ भी हो सकता है.

इसे भी देखेंः

कांग्रेस ने कहा- प्रियंका की टिप्पणी एक साल पुरानी, सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल फिर बनें अध्यक्ष

जानिये कहां और कैसा है दिल्ली का पहला 'पोस्ट कोविड क्लीनिक', दिल्ली में रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget