एक्सप्लोरर

आगरा में हाईटेक चोरों का खुलासा, गूगल मैप से घर को करते चिन्हित, फिर देते चोरी की घटना को अंजाम

UP News: यूपी की आगरा पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जिनका चोरी करने का तरीका हाईटेक था. गुगल मैप के जरिए घरों को निशाना बनाकर चोरी करते थे. इनके कब्जे से संदिग्ध चीजें बरामद हुई हैं.

Agra Crime News: आगरा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो हाइटेक तरीके से चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था. शातिर हाइटेक चोर पहले तकनीक के सहारे से मकान को चिन्हित करते थे, फिर उसे अपना निशाना बनाते थे. ऐसे ही घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे चोरों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा है. चोरो के कब्जे से मिले सामान देख पुलिस भी हैरान रह गई. इस गैंग के सदस्यों से चोरों की एक लिस्ट भी बरामद हुई है. जिसमें जेल में बंद शातिर चोरों के नाम है. 

दरअसल थाना कमला नगर पुलिस के हाथ ऐसा गैंग लगा है, जो बड़े ही शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था. पकड़े गए आरोपी पेशेवर है और गूगल मैप के जरिए मकान को चिन्हित करते थे. फिर गूगल मैप पर ही उस मकान पर फ्लैग लगा दिया करते है और उसके बाद फ्लैग लगे मकान पर धावा बोल देते. गैंग के मुखिया गौतम शुक्ला पर 45 मुकदमे दर्ज है और गैंग के बाकी सदस्यों के ऊपर भी दर्जनों मुकदमे हैं. यह गैंग दिन में रेकी कर गूगल मैप से मकानों को चिन्हित कर फ्लैग लगाते थे. फिर घटना को अंजाम देते थे. 

चोरों के सरगना पर 45 मुकदमे दर्ज हैं
इसके साथ ही शातिर चोरों से जेल में बंद शातिर चोरों की एक सूची बरामद हुई है. जिसमे कई नाम लिखे हुए हैं, जो जेल में बंद है. पकड़े गए शातिर चोरों की प्लानिंग थी कि जेल से छूटने वाले चोरों को अपने गैंग में शामिल किया जाएगा और उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में चोरी और लूट की घटना को अंजाम दिया जाएगा. लेकिन उससे पहले ही थाना कमला नगर पुलिस ने शातिरों को गिरफ्तार कर लिया. थाना कमला नगर पुलिस के हाथ सफलता तब लगी जब पुलिस रात में गश्त कर रही थी. इसी दौरान एक कार में चार युवक दिखे तो पुलिस ने पूछताछ की, शक होने पर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो मामला खुलकर सामने आया. गैंग के सरगना के ऊपर 45 मुकदमे दर्ज है. ये चोर लखनऊ के आसपास घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

गैंग गूगल मैप के जरिए मकानों को निशाना बनाकर चोरी करती थी
खुलासा करते हुए एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस के हाथ सफलता लगी है. यह गैंग गूगल मैप के जरिए मकानों को चिन्हित कर फ्लैग लगाते थे और फिर उन फ्लैग लगे मकानों को निशाना बनाते थे. यह गैंग चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था. गिरफ्तार हुए चोर आगरा में भी घटना को अंजाम देने आए थे. इनके पास से गूगल मैप का स्क्रीन शॉट बरामद हुआ है. जिसमें कई मकानों पर फ्लैग लगे हुए और आने वाले दिनों में यह गैंग उन मकानों को निशाना बनाने वाला था. इनके कब्जे से एक अर्टिगा कार, अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, प्लास पेचकस और ब्लेड बरामद हुआ है. 

यह भी पढ़ें- अमित शाह के बयान पर डिंपल यादव ने जताई नाराजगी, कहा- भाजपा नहीं चाहती कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget