एक्सप्लोरर

आगरा में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, यमुना नदी से 26 जुआरी गिरफ्तार, थाना प्रभारी पर भी एक्शन

Agra Crime News: डीसीपी सिटी की अगुवाई आगरा पुलिस ने अवैध जुए के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के इस कार्रवाई से जुआ और सट्टा में लगे लोगों में अफरा तफरी मची हुई है.

Agra News Today: आगरा पुलिस ने दो दिन पहले अवैध जुआ और जुए के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने यमुना नदी में जुआ खेल रहे 26 जुआरियों को एक साथ रंगे हाथों पकड़ा. 

इसके बाद डीसीपी सिटी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी एत्माद्दौला को लाइन हाजिर कर दिया और नए थाना प्रभारी को तैनात कर दिया. डीसीपी सिटी ने थाना प्रभारी को जुआ और सट्टे पर नियंत्रण न कर पाने की वजह से लाइन हाजिर कर दिया. 

26 जुआरी गिरफ्तार
दो दिन पूर्व एसीपी छत्ता हेमंत कुमार और एसीपी हरिपर्वत आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभा नगर यमुना नदी किनारे घेराबंदी कर छापेमारी की थी. इस दौरान पुलिस ने यमुना नदी किनारे से 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया था, जो हार जीत की बाजी लगा रहे थे. 

पुलिस ने मौके से करीब ढाई लाख रुपये के साथ कई वाहन भी बरामद किए थे. जब पुलिस टीम ने यमुना नदी किनारे पर छापामारा था तो उस समय बड़े पैमाने पर जुए की बिसात सजी हुई थी. यहां मोटी रकम के दांव लगाए जा रहे थे और जुए की चाल पर मोटी रकम की दांव लगी थी.

मौके पर पहुंच कर जैसे ही पुलिस ने छापामारी कार्रवाई शुरू की तो मौके पर भगदड़ मच गई. पुलिस टीम ने सभी जुआरियों को मौके से हिरासत में ले लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ और सट्टा में लगे लोगों में अफरा तफरी मच गई. 

एत्माद्दौला थाना प्रभारी लाइन हाजिर
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभा नगर में पकड़े गए जुआ के मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय ने कार्रवाई की है. डीसीपी सिटी सूरज राय ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी एत्माद्दौला राजेंद्र त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया.

राजेंद्र त्यागी की जगह पर देवेंद्र दुबे को थाना एत्माद्दौला का नया प्रभारी बनाया गया है. थाना एत्माद्दौला प्रभारी राजेंद्र त्यागी को जुआ सट्टा और अपराध को नियंत्रण न कर पाने की वजह से लाइन हाजिर किया गया है.

ये भी पढ़ें: आजमगढ़: तालाब में मिला लापता हुए भाई-बहन का शव, परिजनों ने जताई ये आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget