एक्सप्लोरर

Agra News: बिना इंविटेशन के शादी में शिरकत करने पहुंचा विदेशी कपल, देखकर लोग हो गए हैरान, फिर...

Agra Marriage: फिलिप मिक और मोनिका चेरवेनकोवा नाम का कपल यूरोपियन देश से आगरा घूमने के लिए आया हुआ था. इसी दौरान यह दोनों अनजान शख्स की शादी में शामिल हो गए.

Agra News: भारत की शादी की रस्में और रिवाज देश तो क्या विश्व तक मशहूर है, यही वजह है कि एक विदेशी कपल बिन बुलाए एक शादी में शामिल हो गया. दरअसल, आगरा (Agra) में घूमने आए एक विदेशी कपल ने यहां शादी होती देखी तो वो दोनों खुद को नहीं रोक पाए और शादी में जाकर जमकर लुत्फ उठाया. अक्सर हम बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना की कहावत सुनतें आए हैं, लेकिन यह अनोखा काम अब एक विदेशी कपल ने किया है.

इस कपल ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. दरअसल, फिलिप मिक और मोनिका चेरवेनकोवा नाम का कपल यूरोपियन देश से आगरा घूमने के लिए आया हुआ था. इसी दौरान इन्होंने देखा कि यहां पर शादी का समारोह चल रहा है. तो क्या था, यह दोनों खुद को नहीं रोक पाए और एक अनजान शख्स की शादी में शामिल हो गए. 

क्या है पूरा मामला?
वीडियो में कपल ने बताया कि हम लोग मानसी और अमन की शादी में शामिल हो रहे हैं. इसी के साथ शादी के आउटफिट का खयाल रखते हुए फिलिप ने कुर्ता तो वहीं मोनिका ने साड़ी पहनी. अब ऐसा भी नहीं है कि कपल ने शादी में शामिल होने के लिए किसी से इजाजत न ली हो. वीडियो में फिलिप ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने वहां के मैनेजर से शादी में शामिल होने के लिए पूछा तो वह मान गए.

कपल ने बताया कि उन्हें वहां पर बहुत इज्जत मिली और परिवार के जैसे फील कराया. इसी के साथ दोनों ने दूल्हे के साथ डांस भी किया. साथ ही दूल्हा-दूल्हन के साथ फोटो भी खींची. फिर खाना खाकर कपल ने वहां से प्रस्थान किया और वीडियो में शादी की खूब तारीफ की.

यह भी पढ़ें:-

UP News: यूपी में धार्मिक स्थलों पर फिर लगे लाउडस्पीकर पर सख्त हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget