एक्सप्लोरर

आगरा में ढाबे पर खाना खा रहा था व्यक्ति, फिर अचानक हुए ऐसा और हो गई मौत

Heart Attack Case in Agra: आगरा में ढाबे पर एक व्यक्ति की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसको एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया.

Agra News Today: आगरा में एक ढाबे पर खाना खाते हुए व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. यह व्यक्ति ढाबे में सामान्य अवस्था में खाना खाने पहुंचा था. खाना खाते हुए वह अचानक कुर्सी से लुढ़क गया और फिर शरीर में कोई हरकत नहीं हुई.

यह मामला आगरा के भगवती ढाबे का है, जहां 50 वर्षीय आढ़ती संजय खाना खाने पहुंचे थे. ढाबे पर पहुंचने के बाद संजय ने खाने का ऑर्डर दिया और फिर सामान्य अवस्था में कुर्सी पर बैठ गए. आढ़ती संजय के ऑर्डर का खाना भी आ गया और उन्होंने खाना भी शुरू कर दिया. 

बताया जा रहा है कि आढ़ती संजय ने सिर्फ आधी रोटी ही खाई थी, तभी अचानक उनकी तबियत खराब होने लगी और वह कुर्सी पर ही बैठे रह गए. इसी दौरान ढाबे के कर्मचारी ने देखा कि खाना खाते हुए संजय अचानक कुर्सी पर ही लुढ़क गए है तो उसने इसकी सूचना फौरन ढाबे के मालिक को दी.

इस घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने देखा तो आढ़ती संजय के शरीर में कोई भी हरकत नहीं हो रही थी. इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और संजय को एंबुलेंस से आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद संजय को मृत घोषित कर दिया. 

आशंका जताई जा रही है कि संजय कि मौत हार्ट अटैक से हुई है. हालांकि अभी मृतक के मौत वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पहले तो ढाबा कर्मचारी को लगा कि थकान की वजह से ऐसी हालत हुई है, लेकिन जब कर्मचारी ने रोटी के लिए पूछा तो कोई जबाव नहीं आया. जिसके बाद ढाबे पर अफरा तफरी का मच गई. 

मृतक संजय के बारे में बताया जा रहा है कि उनका आढ़ती का काम है. उन्हें शारीरिक रुप से कोई परेशानी नहीं थी, हालांकि अचानक हुई मौत ने चिकित्सकों को भी अचंभित कर दिया है. मौत के लिए हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, इसकी वजह ये है कि जब उनको डॉक्टर के पास ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. 

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया था. सूचना मिलते ही मृतक संजय के परिजन भी पहुंच गए हैं. परिजनों के मुताबिक, संजय को कोई शारीरिक परेशानी नहीं थी. यह घटना शनिवार (14 दिसंबर) देर शाम की बताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें: शराब के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी, नए साल और क्रिसमस पर योगी सरकार ने दिया खास तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर 6 मिनट में चलेगी मेट्रो
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget