एक्सप्लोरर

Patalkot Express Fire: गेटमैन ने सूझबूझ लिया बड़ा फैसला, तब बची पातालकोट एक्सप्रेस के यात्रियों की जान

Indian Railways: गेटमैन यशपाल सिंह की सूझबूझ और होशियारी को सलाम किया जा रहा है. पंजाब से मध्य प्रदेश के सिवनी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई थी.

Patalkot Express Train Fire: सेवानिवृत्त सेना अधिकारी यशपाल सिंह की सूझबूझ और होशियारी से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. पातालकोट एक्सप्रेस के हजारों यात्रियों की जिंदगी यशपाल सिंह की सतर्कता से बच गई. गेटमैन के पद पर तैनात यशपाल सिंह फरिश्ता बनकर सामने आए. 25 अक्टूबर दिन बुधवार दोपहर को पंजाब से पातालकोट एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के सिवनी जा रही थी. आगरा से 10 किलोमीटर दूर ट्रेन की दो बोगियों में अचानक आग लग गई. गेटमैन यशपाल सिंह भंडई स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात थे. उन्होंने ट्रेन के डिब्बों से धुआं निकलते देखा. मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को ट्रेन की बोगियों में आग लगने की सूचना दी.

गेटमैन की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा

भंडई के स्टेशन उप अधीक्षक ने जानकारी कंट्रोल रूम को दी. ट्रेन नियंत्रक ने तुरंत ओवर हेड इक्विपमेंट प्रभारी को अप और डाउन दिशा में सभी ट्रेनों की बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्देश देने के साथ सभी ट्रेनों को संबंधित स्थानों पर रोकने को कहा. तब तक पातालकोट एक्सप्रेस भांडई स्टेशन को पार कर चुकी थी. 10 मिनट के भीतर, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया. आगरा मंडल में तैनात एक सूत्र ने बताया कि आग पहले दो डिब्बों के बाद तीसरे और चौथे को चपेट में ले चुकी थी.

अग्निकांड में स्वाहा हो सकती थीं जिंदगियां

पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन को दोपहर 3.37 बजे रोका गया. रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने समय रहते यात्रियों को बोगियों से बाहर निकाला. शाम 5.10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. हालांकि 11 यात्री मामूली रूप से झुलस गए. लेकिन गनीमत है कि बड़ा ट्रेन हादसा होने से टल गया. आग लगने की वजह से ट्रेन की दो बोगियां पूरी तरह जल गई हैं और दो बोगियों को मामूली क्षति हुई है. झुलसे यात्रियों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. गेटमैन यशपाल सिंह की सतर्कता से हजारों यात्रियों की जान बच गई. रेलवे के अधिकारी गेटमैन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

UP Politics: यूपी में कांग्रेस ने अभी घोषित कर दिया सीएम फेस? वायरल पोस्टर में किया चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget