एक्सप्लोरर

AGRA: 33 साल की ब्लॉगर को हाथ बांधकर पति ने चौथी मंजिल से फेंका, हुई मौत, पति समेत 3 गिरफ्तार

AGRA CRIME: मृतका की पहचान फूड ब्लॉगर रितिका सिंह के रूप में हुई है, जो अपने पति से अलग रहकर लिव इन में अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ रह रही थी.

Husband Throws Wife From Fourth Floor: आगरा के ताजगंज इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय ब्लॉगर को उसके फ्लैट की बालकनी की चौथी मंजिल से उसके अलग हुए पति ने कथित तौर पर हाथ बांधकर फेंक दिया. पति से अलग होने के बाद महिला अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. मृतका की पहचान रितिका सिंह के रूप में हुई है जो एक इन्फ्लूएंसर थी और उसके इंस्टाग्राम पर 44,000 फॉलोअर्स थे. रितिका फूड, फैशन और ट्रैवल पर टिप्स देती थी.

फेसबुक फ्रेंड से दोस्ती होने के बाद पति से अलग हो गई थी महिला

घटना नगला मेवाटी क्षेत्र के ओम श्री अपार्टमेंट में सुबह 11 बजे की है. जिस समय महिला को फेंका गया उस समय उसका दोस्त भी घर पर ही था. इस बीच, पुलिस ने पीड़िता के अलग हुए पति और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गाजियाबाद की रहने वाली रितिका ने 2014 में फिरोजाबाद के आकाश गौतम के साथ शादी की थी. तीन साल बाद, उसने फेसबुक के माध्यम से फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल से भी दोस्ती की. बाद में, वह 2018 में अपने पति से अलग हो गई और विपुल के साथ रहने लगी.

चार लोगों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

दंपति ढाई महीने पहले ही 13,000 रुपये के किराए पर ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने आया था. शुक्रवार को आकाश दो महिलाओं समेत चार लोगों के साथ फ्लैट पर पहुंचा. सभी लोग फ्लैट में अंदर घुस गए और उन्होंने कथित तौर पर विपुल और रितिका के साथ मारपीट शुरू कर दी. विपुल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उसके हाथों को स्कार्फ से बांध दिया और उसे बाथरूम में बंद कर दिया, जबकि रितिका के हाथों को रस्सी से बांध दिया गया और फिर उसे फ्लैट की बालकनी से फेंक दिया गया.

महिला के दोस्त को भी मारना पति

विपुल ने आरोप लगाया कि आकाश उसे भी मारना चाहता था लेकिन वह वॉशरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर पड़ोसियों का ध्यान खींचकर चिल्लाने लगा. जैसे ही पड़ोसी फ्लैट के बाहर जमा हुए, उनमें से दो पुरुष भाग गए, जबकि आकाश और दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. सर्किल ऑफिसर (सदर) अर्चना सिंह ने बताया कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस आगे की जांच के लिए अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें:

UP News: मुख्तार अंसारी और दाऊद की अवैध बिल्डिंग बनाने वाले अफसरों पर लटकी तलवार, LDA से रिपोर्ट तलब

UP IPS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS अफसरों के तबादले, वाराणसी के ACP का भी ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget