एक्सप्लोरर

आगरा: बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, बेड पर बिलख रही थी एक महीने की मासूम

Agra Crime News: यूपी के आगरा में पति-पत्नी के शव कमरे में संदिग्ध हालत में मृत मिले हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Agra Crime News: आगरा में पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. दोनों का शव बेड पर पड़ा हुआ था और पास में एक माह की मासूम बच्ची बिलख रही थी. पुलिस ने जब कमरे के दरवाजा खोला तो हर किसी कोई दहल गया. बेड के पास ही लड्डू रखे थे. पहली नजर में मामला जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का दिखाई दे रहा है. लेकिन आत्महत्या के पीछे वजह क्या रही ये कहना मुश्किल है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

ये घटना आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के आजमपाडा की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर एक घर के अंदर पति और पत्नी अचेत हालत में पड़े हुए हैं जबकि उनकी एक महीने बच्ची रो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल आलाधिकारी और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह दरवाजे को खोला. जिसके बाद जो दिखा उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. 

अचेत हालत में मिले पति-पत्नी
पति-पत्नी बेड पर अचेत हालत में पड़े हुए थे, पास में ही एक महीने की बच्ची भूख से तड़प रही थी. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कमरे में बेड के पास लड्डू भी मिले हैं. माना जा रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई हैं. कमरे से फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए गए हैं. 

यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, सीएम योगी ने कहा- चिंतित न हों लोग, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का दिखाई दे रहा है. पति-पत्नी की खुदकुशी की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पति-पत्नी की मौत को लेकर पुलिस रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

इस पूरे मामले पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सूचना मिली कि एक महिला और एक पुरुष अचेत पड़े है जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. कमरे में से लड्डू भी मिले हैं. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. उनके परिजनों से भी बातचीत की जाएगी. जो तहरीर प्राप्त होगी उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget