एक्सप्लोरर

Watch: दूल्हा-दुल्हन का अनोखा विरोध प्रदर्शन, नाले के ऊपर खड़े होकर मनाई शादी की सालगिरह, वीडियो वायरल

Agra Couple Video: स्थानीय निवासी भगवान शर्मा ने अपनी पत्नी उमा शर्मा के साथ इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का फैसला किया. भगवान शर्मा ने कहा कि बीते 15 सालों से हम लगातार प्रयास कर रहे हैं

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा शहर के नगला काली इलाके में सड़क पर गंदगी और कूड़े के ढेर के बीच एक कपल ने दूल्हा-दुल्हन के वेश में अपनी 17वीं शादी की सालगिरह मनाई. कपल ने ऐसा जिला प्रशासन का ध्यान गंदगी और कूड़े के ढेर की ओर आकर्षित करने के लिए किया. कपल ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाईं, जबकि स्थानीय निवासियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं. इन तख्तियों पर 'अगर सड़क और नाली का निर्माण ठीक से नहीं किया गया तो वे वोट नहीं देंगे' लिखा था.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, समस्या 15 साल से बनी हुई है. लेकिन, पिछले आठ महीनों में सड़क गंदे नाले में तब्दील हो गई है. इससे इलाके के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है. इस सड़क से 30 से ज्यादा कॉलोनियों के लोग आते-जाते हैं. गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को अब दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इलाके की एक दर्जन कॉलोनियों के बाहर 'विकास नहीं तो वोट नहीं' के पोस्टर भी चिपकाए गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

निवासियों के शिकायत करने के बावजूद जन प्रतिनिधियों ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसलिए भगवान शर्मा ने अपनी पत्नी उमा शर्मा के साथ इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का फैसला किया. भगवान शर्मा ने कहा कि बीते 15 सालों से हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. हम सभी जन प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के पास गए. कोई कार्रवाई नहीं होने पर हमें इस तरह से विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा. उमा शर्मा ने कहा कि विरोध इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उजागर करने के लिए है.

वहीं जलजमाव के विरोध में नाले के पास अपनी शादी की सालगिरह मनाने वाले जोड़े का कहना है कि "हमारी मांग है कि यहां एक सीवर सिस्टम स्थापित की जाए और एक सही सड़क का निर्माण किया जाए ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े."

UP News: दानिश अली को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, लोकसभा सांसद ने कहा- कितना डराओगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget