एक्सप्लोरर

Agra News: 'गलत तरह से छूते हैं.. रिवॉल्वर से धमकाते हैं', छात्राओं ने सरकारी टीचर पर लगाया गंदी हरकत का आरोप

Agra Crime News: छात्राओं का कहना है कि आरोपी शिक्षक तलाशी के बहाने उन्हें गलत तरीके से छूता था और अश्लील बातें किया करता था. यही नहीं वो रिवॉल्वर भी लाता था जिससे छात्राओं को धमकाता था.

Agra Girl Student Molestation: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) से भी शाहजहांपुर के सरकारी स्कूल जैसा मामला सामने आया है. जहां शिक्षक की अश्लील हरकतों और गंदी बातों से परेशान होकर छात्राओं ने स्कूल आना ही बंद कर दिया. छात्राओं का कहना है कि आरोपी शिक्षक उनके साथ अश्लील हरकतें करता था जिसके बाद स्कूल की 67 बच्चियों ने स्कूल छोड़ दिया. ये बात जब परिजनों का पता लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया, गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया. इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
 
दरअसल, शर्मसार कर देने वाली ये घटना शमशाबाद के लहरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय की है. जहां तैनात शिक्षक आशुतोष शर्मा जूनियर की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था. आरोप है कि वो तलाशी के बहाने उन्हें गलत तरीके से छूता था, जेब में हाथ डालकर छेड़खानी करता था और द्विअर्थी बातें किया करता था. यही नहीं उसने छात्राओं को रिवाल्वर दिखाकर भी धमकाया. छात्राओं ने इसकी शिकायत शिक्षिका और परिजनों से की. जिसके बाद 112 की टीम आरोपी शिक्षक को पकड़कर थाने भी ले गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया. 
 
आक्रोशित परिजनों ने स्कूल पर जड़ा ताला
छात्राओं का आरोप है कि थाने में दी गई तहरीर पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल के दरवाजे पर ताला जड़ दिया. छात्राओं और उनके परिजनों ने बाल अधिकारों की संरक्षण पर कार्य करने वाले चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस से संपर्क कर पूरी बात बताई और लिखित रूप में मदद मांगी. जिसके बाद नरेश पारस पीड़ित परिवार को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम नवनीत चहल को पूरी जानकारी दी.
 
छात्राओं से बातचीत में पता चला है कि आरोपी एक लाइसेंसी हथियार भी साथ लगाकर स्कूल आता था और उस असलहे का प्रदर्शन भी किया करता था. इस पूरे मामले में अभिभावकों, पीड़ित बच्चियों ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. वहीं आरोपी शिक्षक मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार हो गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget