एक्सप्लोरर

Agra News: बीकेयू भानु के नेताओं ने इलेक्ट्रिक बस डिपो पर लगाया ताला, अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

BKU Bhanu Protest: आगरा के फाउंड्री नगर के इलेक्ट्रिक बस डिपो पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने डिपो के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

Agra News Today: आगरा में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने गुरुवार (26 दिसंबर) को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन कथित भ्रष्टाचारा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. भारतीय किसान यूनियन (भानु) नेता इकट्ठे होकर इलेक्ट्रिक बस डिपो पहुंचे और वहां ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए. 

अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने इलेक्ट्रिक बस डिपो को घेर लिया और यहां संचालन को रोकने के लिए गेट पर ताला लगा दिया. इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेताओं और पदाधिकारियों ने इलेक्ट्रिक बस संचालन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. 

अधिकारियों पर गंभीर आरोप
भारतीय किसान यूनियन (भानु) नेता आगरा के फाउंड्री नगर स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की. भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि इलेक्ट्रिक बसों पर तैनात ड्राइवर और कंडक्टर को बेवजह हटा दिया जाता है और नए लोगों को नौकरी पर रखा जाता है, जिसके बदले में पैसे की मांग की जाती है.

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुराने हटाए गए ड्राइवर और कंडक्टर को फिर से नौकरी पर रखने के लिए उनसे पैसे की मांग की जाती है. पुराने लोगों को हटा कर नए लोगों की भर्ती की जाती है और नई भर्ती में भ्रष्टाचार किया जाता है, जिसको लेकर लोगों में रोष है. 

'नई भर्ती में होता है भ्रष्टाचार'
भारतीय किसान यूनियन (भानु) पदाधिकारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आगरा में किया जाता है. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस पर तैनात ड्राइवर और कंडक्टर को एक साल में हटा दिया जाता है और नए लोगों की भर्ती की जाती है, जिसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जाता है. 

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधियां का कहना है कि इलेक्ट्रिक बस के चालकों को नौकरी से निकाल दिया गया है, जब तक उन्हें वापस नौकरी पर नहीं रखा जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस संचालन में भ्रष्टाचार हो रहा है. पुराने ड्राइवर और कंडक्टर को हटा कर नए रखे जा रहे है और उनसे पैसे लिए जाते है. 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल मार्श के खिलाफ यूपी के अलीगढ़ में दर्ज होगा केस? कोर्ट ने दिए जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget