एक्सप्लोरर

आगरा से बीजेपी मेयर नवीन जैन ने बुर्के को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- इसकी आड़ में पनप रहा आतंकवाद

आगरा से बीजेपी के मेयर नवीन जैन ने बुर्के को लेकर बड़ा बयान दिया है। जैन ने कहा कि बुर्का जबरदस्ती की धार्मिक पद्धति है। पुरानी सड़ी गली परंपराएं नहीं चलनी चाहिए। विश्व के बड़े लोकतंत्र भारत में बुर्का गलत है।

आगरा, नितिन उपाध्याय श्रीलंका में आतंकी हमले के बाद बुर्का बैन किये जाने के बाद हिन्दुस्तान में भी बुर्का बैन की मांग उठी है। शिवसेना के बाद अब आगरा से बीजेपी के मेयर नवीन जैन ने बुर्के को लेकर बड़ा बयान दिया है। जैन ने कहा कि बुर्का जबरदस्ती की धार्मिक पद्धति है। पुरानी सड़ी गली परंपराएं नहीं चलनी चाहिए। विश्व के बड़े लोकतंत्र भारत में बुर्का गलत है। बुर्के से अनेक प्रकार की विसंतियां फैल रही हैं। बुर्के पहनकर लोग फर्जी वोटिंग करते हैं। बुर्के से आतंकवादी घटनाएं भी बढ़ रही है। विश्व के सभी देशों के लिए बुर्का खतरा है।

बुर्के की आड़ में पनप रहा है आतंकवाद

बता दें कि बुर्के पर छिड़ी सियासी बहस के बीच बीजेपी के विधायक संगीत सोम ने भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने बुर्के पर तुरंत बैन लगाने की मांग करते हुए कहा कि इसकी आड़ में आतंकवाद पनप रहा है। फेसबुक पर अपने एक वीडियो पोस्ट में बीजेपी विधायक ने कहा कि श्रीलंका जैसे देश में बुर्के की आड़ में कई सौ लोगों की हत्या की गई है। आतंकवाद बुर्के की आड़ में पनप रहा है। संगीत सोम का बयान ऐसे समय आया है जब शिवसेना ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देशहित में बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की मांग की थी।

बुर्के को लेकर छिड़ गई है बहस

शिवसेना ने कहा था कि इस्लामिक आतंकवाद की वजह से श्रीलंका में 400 लोगों की बलि चढ़ गई। शिवसेना की इस मांग के बाद देश में बुर्के को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। हालांकि बीजेपी ने शिवसेना के इस मांग का विरोध किया और कहा कि भारत में बुर्के पर बैन की कोई जरूरत नहीं है। भले ही बीजेपी बुर्के को लेकर अपना रुख साफ कर चुकी है लेकिन उसके नेताओं का बयान जारी है।

असदुद्दीन ओवैसी ने किया विरोध

गौरतलब है कि, शिवसेना द्धारा बुर्के के बैन की मांग पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि घूंघट पर प्रतिबंध कब लगाओगे।  असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि शिवसेना को पहले सुप्रीम कोर्ट का फैसला पढ़ना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि यह हर किसी का मौलिक अधिकार है। ओवैसी ने घूंघट का जिक्र करते हुए कहा कि वे घूंघट हटाने के बारे में क्या कहेंगे। अगर सुरक्षा को लेकर मामला है तो साध्वी प्रज्ञा और अन्य लोगों ने हमला करने के लिए क्या पहना था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget