एक्सप्लोरर

आगरा की सबसे बड़ी डकैती का पुलिस ने 2 घंटे में किया खुलासा, दो बदमाशों को किया ढेर 

यूपी के आगरा में कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में हुई डकैती का पुलिस ने 2 घंटे में खुलासा कर दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा पुलिस की पीठ थपथपाई है. 

Agra Robbery Case: आगरा के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती का पुलिस ने महज 2 घंटे में खुलासा कर दिया.  इसको लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा पुलिस की पीठ थपथपाई है. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस टीम को एक  लाख का पुरस्कार देने का भी एलान किया है और गैलंट्री अवॉर्ड के लिए भी संस्तुति करने की बात कही है.

लूट की वारदात को दिया अंजाम 
शनिवार को दिन में डेढ़ से 2 बजे का वक्त रहा होगा कि कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में पांच बदमाश हथियारों के बल पर पूरे स्टाफ को बंधक बना लेते हैं और चेस्ट से सोना और कैश लूटकर फरार हो जाते हैं. आगरा एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जो तहरीर दी गई उसमें 19 किलोग्राम सोना लूटने की बात कही गई. लेकिन, बाद में जांच के दौरान पता चला है कि साढ़े 15 से 16 किलो सोना बदमाश लूट कर ले गए हैं साथ ही साढ़े 6 लाख रुपए भी बदमाश लूटकर फरार हो गए.

फरार हो गए बदमाश 
चूंकि चेस्ट में बदमाशों के अनाधिकृत प्रवेश होते ही मणप्पुरम गोल्ड लोन के हेड ऑफिस से हरीपर्वत एसएचओ को इसकी जानकारी दी गई. एसएचओ ने तत्काल इसकी सूचना एसपी सिटी रोहन बोत्रे को दी और उसके बाद कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचती है लेकिन बदमाश तब तक फरार हो जाते हैं. ऐसे में ज्वेलरी बॉक्स में लगे जीपीएस ट्रैकर की मदद से पुलिस लगातार बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर देती है. 2 घंटे के भीतर ही पुलिस को ये जानकारी हो जाती है कि बदमाशों का एक ग्रुप एत्मादपुर कस्बे के आसपास है.

पुलिस ने दो बदमाशों को किया ढेर 
खंदौली रोड पर बदमाशों को घेरकर पुलिस ने एनकाउंटर में फिरोजाबाद के रहने वाले दोनों बदमाश मनीष पांडे और निर्दोष को ढेर कर दिया. अब पुलिस को फिरोजाबाद के कुख्यात अपराधी नरेंद्र उर्फ लाला की सरगर्मी से तलाश है. बताया जाता है अभी कुछ महीने पहले ही वो जेल से छूट कर आया है और उसके दोनों भाई भी एनकाउंटर में ही मारे गए हैं. उसकी बहन भी शार्प शूटर बताई जाती है. नरेंद्र उर्फ लाला के बारे में कहा जाता है कि वो हर वारदात में नए लोगों को जोड़ता है ताकि पुलिस पुरानी कड़ियों को जोड़कर उसके गिरोह तक ना पहुंच सके. मारे गए बदमाश मनीष पांडे पर भी तीन मुकदमे दर्ज थे. 

बदमाशों की धरपकड़ तेज
इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से भी लगातार नजर रखी जा रही है और टीम गठित करके बाकी बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी गई है. वहीं, करीब साढ़े 7 किलो सोना और 1 लाख 62 हजार बरामद होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है. वहीं, दूसरी तरफ मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में गार्ड ना होने पर एसएसपी आगरा का कहना है कि हम जल्द ही आगरा के तमाम बैंक, फाइनेंस ऑफिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे और उनको सख्त हिदायत देंगे कि अपने स्तर भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखें. 

ये भी पढ़ें: 

मुनव्वर राणा बोले- UP का सीएम शादीशुदा होना चाहिए, उसके दो बच्चे भी हो, ओवैसी पर भी बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
आगरा: अंतिम संस्कार के बीच मौत 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
आगरा: अंतिम संस्कार की थी तैयारी, 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget