एक्सप्लोरर

ASI की बेरुखी से खस्ताहाल है अकबर के गुरू शेख सलीम चिश्ती की मजार

आगरा में यूं तो विश्व के सात आश्चर्य में से एक ताज महल है। इसके अलावा फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह है। यहां तमाम पर्यटक आते हैं और इसकी आस्था काफी दूर दूर तक फैली है

आगरा, नितिन उपाध्याय। आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक भारतीय पुरातत्व विभाग की उपेक्षा की वजह से अपना वैभव खो रहा है। साल के पहले दिन फतेहपुर सीकरी स्मारक स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार की प्राचीन पेटिंग प्लास्टर समेत गिर पड़ी। इससे दरगाह के अंदर मौजूद जायरीनों और पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में पर्यटकों और जायरीनों को बाहर निकाला गया।

दोपहर में जैसे ही पेटिंग का हिस्सा गिरा इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने मलबे को हटवाकर सफाई कराई। बताया जा रहा है कि मजार की छत पिछले छह महीने से बीम बदले जाने के लिए खुली पड़ी है। एएसआई द्वारा पुनर्निर्माण के काम में बरती जा रही लापरवाही से इस बरसात में खुली छत से पानी दीवारों के अंदर भरता गया। 2019 के शुरुआत में मजार में चटके हुये मार्बल के दो बीमों को बदले जाने व छत की मरम्मत के लिये लगभग 76 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया। काम के लिए पूना की उत्तरा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट ने धनराशि दी। जब तक ट्रस्ट द्वारा धनराशि मिलती रही, तब तक काम चलता रहा, अब काम ठप पड़ा हुआ है।

ASI की बेरुखी से खस्ताहाल है अकबर के गुरू शेख सलीम चिश्ती की मजार

उसको लेकर शेख सलीम चिश्ती की मजार से जुडे सैफ मियां चिश्ती का कहना है कि पिछले 6 महीने से काम बंद पड़ा हुआ है। पानी और सीलन से यूनेस्को द्वारा संरक्षित फतेहपुर सीकरी स्मारक स्थित मज़ार अपना महत्व खो रही है। मजार के अंदर की पेंटिंग अब काफी भद्दी नजर आ रही है।

ASI की बेरुखी से खस्ताहाल है अकबर के गुरू शेख सलीम चिश्ती की मजार

सैफ मियां चिश्ती आगे कहते हैं कि हमने ASI से कहा है कि आप अगर काम नहीं करवा रहे हैं, तो आप हमें अनुमति दे दें, तो वो काम हम लोग करवा देते हैं। ना वो अनुमति दे रहे हैं और ना ही काम पूरा करवा रहे हैं।

सज्जादानशीं रहीस मियां चिश्ती कहते है कि ASI की वजह से श्रद्धालु मज़ार की परिक्रमा नहीं कर पा रहे हैं। उनके मुताबिक संतान प्राप्ति के सभी उपाय असफल होने पर अकबर ने सूफी संत शेख सलीम चिश्‍ती से प्रार्थना की। इसके बाद बेटे का जन्म हुआ। खुश और उत्‍साहित अकबर ने यहां अपनी राजधानी बनाने का निश्‍चय किया। लेकिन यहां पानी की बहुत कमी थी इसलिए केवल 15 साल बाद ही राजधानी को दोबारा आगरा ले जाना पड़ा।

ASI की बेरुखी से खस्ताहाल है अकबर के गुरू शेख सलीम चिश्ती की मजार

कुल मिलाकर भारतीय पुरातत्व विभाग की उपेक्षा से दुनिया में मानवता का संदेश देने वाले एक सूफी संत की दरगाह उपेक्षित पड़ी हुई है और पर्यटन की दृष्टि से भी ये उपेक्षा कई सवाल खड़े करती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget