एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: वाराणसी में हुई हिंसा में 36 बसों को हुआ नुकसान, DM बोले- पकड़े गए उपद्रवियों से कराई जाएगी भरपाई

अग्निपथ योजना के खिलाफ वाराणसी में हुई हिंसा मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस घटना में 36 बसों को नुकसान हुआ है.

Varanasi News: अग्निपथ योजना को लेकर वाराणसी में हुई हिंसा मामले में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अबतक इस मामले में 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं इस हिंसा में 36 बसों को नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के विरुद्ध में हिंसक और तोड़फोड़ गतिविधि में लिप्त और पकड़े गए उपद्रवी तत्वों से हुए सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान की भरपाई की जाएगी.

अबतक 27 उपद्रवियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि वाराणसी में उपद्रवी द्वारा कुल 36 बसों को नुकसान पहुंचाया गया. जिसमें 12 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है. जबकि अब तक कुल 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि अन्य लोग चिन्हित किए गए हैं, उनके भी गिरफ्तारी की कार्रवाई हो रही है. इन उपद्रवी से क्षतिपूर्ति की वसूली कराई जाएगी.

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि थाना सिगरा और जैतपुरा से जनपद गाजीपुर की ग्राम सभा-पचरुखवा, रेहरी मालीपुर, जौनपुर के ग्राम- नगोली, सैदखानपुर, गोबरा, बहरीपुर, लाल मझवार, भगरी और खवाजपुरा, जनपद आजमगढ़ के ग्राम सभा रासेपुर, जनपद मऊ के ग्राम सभा कुसवू और जनपद वाराणसी के ग्राम सभा-हथियर, हजीपुर, मुढ़ादेव, देवराईदान, चोलापुर और गोसाईपुर से लोगों को गिरफ्तार किया गया.

अराजक कार्य में न हो शामिल
जिलाधिकारी ने नौजवानों से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आए और ऐसे किसी भी अराजक कार्य में लिप्त न हो जिससे उनका पूरा भविष्य खराब हो जाए. उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की गैर कानूनी कार्य में लिप्त पकड़े जाने पर युवा भविष्य में सरकारी नौकरियों से वंचित होंगे. वहीं सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान होने पर उनसे ही भरपाई की जाएगी.

36 बसों को किया गया क्षतिग्रस्त
जिलाधिकारी ने बताया कि 17 जून को परिवहन निगम वाराणसी क्षेत्र और वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि० की कुल 36 बसों, जिनमें से 21 बसे कैण्ट बस स्टेशन पर मार्ग पर प्रस्थान करने हेतु खड़ी थी और 15 बसें जो कैण्ट बस स्टेशन से काशी कार्यशाला की ओर जा रहीं थी. सिटी रेलवे स्टेशन की ओर से कैण्ट रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे 100-150 उपद्रवियों के जत्थे द्वारा पथराव और डण्डों से वार करते हुए बसों के शीशे, हेडलाइट और सीट क्षतिग्रस्त कर दिये गये थे. जिससे परिवहन निगम वाराणसी क्षेत्र को 4 लाख रुपये से अधिक और वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि० को 8 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ.
यह भी पढ़ें:

Amroha Crime: अमरोहा में बारात देख रहे थे टीचर, डीजे पर डांस कर रहे युवक ने अचानक की हर्ष फायरिंग, हो गया बड़ा हादसा

Moradabad News: सगे भाई और बहनोई ने 4.50 लाख में मंगाए थे शूटर, कराई युवकी की हत्या, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget