एक्सप्लोरर

Coronavirus: नोएडा में मिले कोरोना के तीन और मरीज, सोसायटी को किया गया सील

नोएडा में महिला के बाद उनके पति कोरोना संक्रमित मिले हैं। पति-पत्नी नोएडा के ब्लॉसम काउंटी सोसायटी में रहते हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा में एक शख्स में कोरोना का संक्रमण मिला है।

नोएडा, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार और प्रशासन की तरफ से उठाए जा रहे कदमों के बावजूद भी पॉजिटिव केस लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं।

नोएडा में महिला के बाद उनके पति कोरोना संक्रमित मिले हैं। पति-पत्नी नोएडा के ब्लॉसम काउंटी सोसायटी में रहते हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा में एक शख्स में कोरोना का संक्रमण मिला है। इस तरह से गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा में 47 वर्षीय महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। महिला ने विदेश यात्रा भी नहीं की थी। प्रशासन ने कहा है कि सोसायटी में इमर्जेंसी के मामलों को छोड़कर किसी को भी आने या जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Coronavirus: नोएडा में मिले कोरोना के तीन और मरीज, सोसायटी को किया गया सील

अधिकारियों ने बताया है कि महिला विदेश कभी नहीं गई। हालांकि उनके ऑडिटर पति का एक क्लाइंट लंदन से उनसे मिलने आया था। महिला पर कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए तो उनकी जांच की गई। पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

गौतमबुद्ध नगर के डीएम बीएन सिंह ने बताया कि सोसायटी को 26 मार्च की सुबह 10 बजे तक के लिए सील कर दिया गया है। इस दौरान कोई अंदर या बाहर नहीं जा सकेगा। इतने वक्त में सोसायटी को सैनिटाइज किया जाएगा और लोगों को कुछ निर्देश दिए जाएंगे, जिनका उन्हें पालन करना होगा।

Coronavirus: नोएडा में मिले कोरोना के तीन और मरीज, सोसायटी को किया गया सील

इससे पहले ग्रेटर नोएडा की निराला ग्रीनशायर सोसायटी को सील किया गया था। वहां रविवार रात कोरोना के दो केस सामने आए थे। निराला ग्रीन में 15 मार्च को डेनमार्क से युवक वापस आया था। कुछ दिन बाद उसमें कोरोना के लक्षण मिले, 19 मार्च को टेस्ट हुए जो पॉजिटिव आए। फिर मां का सैंपल भी पॉजिटिव आया। गौतमबुद्ध नगर में अब तक 11 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें एक विदेशी नागरिक है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget