एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: अफजाल की तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं नुसरत, DU से की है पढ़ाई, कर रहीं थीं IAS की तैयारी, अब करेगी सियासत?

गाजीपुर लोकसभा सीट में सातवें चरण में चुनाव होने है. मुख्तार अंसारी के मौत के बाद से यह हाईप्रोफाइल सीट बन गई है. वहीं अफजाल अंसारी की बेटी के चुनाव प्रचार में उतरने से सियासी हलचल और तेज हो गई है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की प्रकिया जारी है. आए दिन नेताओं के बयानबाजी सुनने को मिल रही है. वहीं पूर्वांचल में वाराणसी के बाद जो सबसे चर्चित सीट है वह गाजीपुर लोकसभा सीट है. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से इस सीट पर सबकी निंगाहे टिकी हुई है. क्योंकि इस सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी है. वहीं इन दिनो अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी भी चर्चाओं में है. क्योंकि वो भी अपने पिता के लिए प्रचार करती नजर आ रही है. नुसरत ने चुनाव प्रचार के दौरान एक शिव मंदिर और पवहारी बाबा आश्रम भी गयी थी. जहां स्वामी विवेकानंद तीन महीन रूके थे.

नुसरत अफजाल अंसारी की बड़ी बेटी है. नुसरत ने रूरल डेवेलपमेंट में पीजी की पढ़ाई की है. नुसरत तीन बहनों में सबसे बड़ी है. उनसे छोटी दो बहनें नूरिया और मारिया भी है. नुसरत ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविधालय से किया है. जबिक टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज,सोलापुर, महाराष्ट्र से नुसरत ने रुरल डेवलपमेंट में पीजी की पढ़ाई की है. नुसरत मेधावी छात्रा रही है और पीजी के बाद नुसरत प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहीं थीं. गाजीपुर की राजनीतिक स्थितियां बदलीं और नुसरत को चुनाव प्रचार में उतरना पड़ा और ऐसा माना जा रहा की नुसरत के पिता अफजाल अंसारी उनको अपनी राजनीतिक विरासत सौंप सकते है. 
 
2 मई को हाइकोर्ट में होगी सुनवाई
दरअसल अफजाल अंसारी को 29 अप्रैल 2023 को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगेस्टर के एक मामले में 4 साल की सजा सुनायी थी और उसके बाद अफजाल को जेल जाना पड़ा था.बाद में अफजाल अंसारी को हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी थी और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी संसद सदस्यता बहाल करते हुए हाइकोर्ट को 30 जून तक मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया था और इस मामले में 2 मई को हाइकोर्ट में सुनवाई होनी है.गाजीपुर में 7 मई से नामांकन शुरू होने वाला है और इसी से इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि यदि अफजाल को हाइकोर्ट से राहत नहीं मिलती है या सुनवाई टलती है तो वो खुद चुनाव न लड़कर अपनी बेटी को चुनाव में उतार सकते है.
 
 
 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget