एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सरेंडर करेगी अफशां! अफजाल ने कहा- चार महीने बाद...

Mukhtar Ansari Funeral: मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी फरार चल रही है. पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश हैं. अफशां के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं.

Mukhtar Ansari Wife Afshan Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के पैतृक गांव मोहम्मदाबाद में कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस दौरान उसकी पत्नी अफशां को लेकर कई तरह के कयास लगते रहे, लेकिन वो पति के जनाजे में शामिल नहीं हुई. अफशां को लेकर अब मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी का बयान सामने आया है. 

मुख्तार अंसारी के जनाजे में बड़ी संख्या समर्थक पहुंचे थे लेकिन पत्नी अफशां अंसारी पति को आखिरी बार देखने भी नहीं पहुंची. जिस पर अफजाल अंसारी ने कहा कि अफशां पति को आखिरी बार नहीं देख पाई..मुख्तार की बहू अब्बास अंसारी की पत्नी वो आई है. अफशां के विरुद्ध पहले से वारंट है और इनाम भी घोषित कर दिया गया है.

अफजाल ने कहा, "ऐसी परिस्थिति बनाई जा सकती है कि भगवान न करे कि कभी किसी दुश्मन पर भी आए कि उसका सुहाग उजड़ जाए और वो अपने सुहाग का दर्शन भी न कर सके. किसी के ऊपर न आए लेकिन, ऐसा हुआ..क्योंकि अब वो जहां कहीं भी होगी, हमारे धार्मिक रीति के हिसाब से चार महीने के इद्दत को तो निभाएगी ही. उसके बाद हो सकता है कि वो कोर्ट के सामने आए."

फरार चल रही है अफशां अंसारी
अफशां अंसारी पर दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं. उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है. पुलिस की ओर से उस पर इनाम भी घोषित किया गया है. अफशां लंबे समय से फरार चल रही है और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी है. 

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां भी गाजीपुर में मोहम्मदाबाद के दर्जी मोहल्ला की रहने वाली है. साल 2005 के बाद से मुख्तार अंसारी जेल में रहा. उनके जेल जाने के बाद उसके सारे कामकाज को अफशां ही संभालती रही थी. अफशां पर जमीन की खरीद फरोख्त, फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा कर आर्थिक लाभ लेना और सरकारी भूमि को रसूख के दम पर अपने नाम कराने जैसे कई मामले दर्ज हैं. मऊ पुलिस की ओर से अफशां को भगौड़ा तक घोषित किया गया है. 

Lok Sabha Election 2024: धनंजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं? आज हो सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget