एक्सप्लोरर

मसूरी में बर्फबारी के बाद लोगों का उमड़ा सैलाब, जाम से निपटने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड के मसूरी में हुई बर्फबारी के साथ ही पर्यटकों की आमद काफी तेजी से बढ़ गई है. बर्फबारी को लेकर जहां पर्यटक मसूरी का रुख कर रहे हैं. वहीं जाम और भीड़ से शहर को निजात दिलाने का जिम्मा पुलिस ने संभाल लिया है.

देहरादूनः उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को बर्फबारी लगातार जारी रही. जिससे मसूरी में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया. वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मसूरी से धनोल्टी जाने वाले मार्ग को सुवाखोली के पास बंद कर दिया. वहीं मसूरी लाल टिब्बा, जाने वाले लोगों को भी पिक्चर पैलेस पर बैरियर लगाकर रोक दिया गया.

मसूरी कैम्पटी रोड लक्ष्मण पूरी के पास मार्ग को भी बंद किया गया, जिससे कि पर्यटक बर्फ में जाकर किसी तरह से फंसने से बच जाएं. मसूरी के मॉल रोड में भी दिनभर बर्फबारी होती रही, जिसका पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया. मसूरी गांधी चौक, पिक्चर पैलेस और टिहरी बाइपास पर वाहनों की भारी भीड़ आने से जाम लग गया. जिसको व्यवस्थित करने के लिये पुलिस को खासी मशक्कत करनी पडी.

मसूरी में बर्फबारी से उमड़े पर्यटक

पर्यटकों का कहना था कि मसूरी में बर्फबारी को लाइव देखकर काफी खुश हैं और बहुत मजे ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ इस बर्फबारी को यादगार पल बनाना चाहते हैं. वहीं कई लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आए.

मसूरी के दुकानदार धर्मपाल पवार ने कहा कि मसूरी में काफी समय से बर्फबारी का इंतजार हो रहा था और एकाएक भगवान मेहरबान हो गए और गुरुवार देर रात से हो रही बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल गए. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले विकएंड में मसूरी में भारी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी. जिससे स्थानीय लोगों के साथ होटल, रेस्टोरेंट और दुकानदारों को फायदा होगा.

पुलिस ने भीड़ और जाम के लेकर संभाला मोर्चा

मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि मसूरी में भारी पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण धनोल्टी जाने वाले मार्ग सुअसकोली के पास, मसूरी कैंपटी रोड इंदिरा कॉलोनी और मसूरी लाल टिब्बा लाने वाले मार्ग को पिक्चर पैलेस के पास बंद किया गया है.

उन्होंने बताया कि मसूरी में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैले इसको लेकर पूर्व में ही एक्शन प्लान तैयार किया गया था. जिसके तहत सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. वहीं लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से मसूरी कंपनी गार्डन, मसूरी लाल टिब्बा, मसूरी कैम्पटी मार्ग और धनोल्टी जाने वाले मार्ग से बर्फ को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया, जिससे यातायात को व्यवस्थित किया जा सके.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, केजरीवाल सरकार ने सर्किल रेट में 20 फीसदी की छूट का किया फैसला

अधिकारी परिवार के गढ़ में कल टीएमसी के अभिषेक बनर्जी की रैली, जानें क्यों है अहम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget