एक्सप्लोरर

क्यों अमिताभ बच्चन और यश चोपड़ा के रिश्तों में 'सिलसिला' की रिलीज के बाद खटास आ गई

हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक जिन्हें किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता था, उनका नाम था यश चोपड़ा, जिनकी फिल्मों ने लोगों को रोमांस करना सिखाया

हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक जिन्हें किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता था, उनका नाम था यश चोपड़ा, जिनकी फिल्मों ने लोगों को रोमांस करना सिखाया। यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की बेहतरीन कहानी और लाजवाब कास्टिंग दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाई। इस फिल्म में अमिताभ, जया और रेखा के लव ट्राइएंगल को हर किसी ने उनकी असल जिंदगी से जोड़ दिया था। फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि आज भी फिल्मी गलियारों में इसकी चर्चा अक्सर होती रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बेहतरीन फिल्म के बाद से अमिताभ बच्चन और यश चोपड़ा के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रिश्तों में दरार आ गई।

silsila

ये तो हम सभी जानते हैं कि यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ को उसकी कास्टिंग की वजह से रिलीज से पहले ही एक बड़ी फिल्म के रूप में देखा जाने लगा था। एक तो फिल्म में ऐसे कलाकार और यश चोपड़ा का डायरेक्शन, ऐसे में फिल्म का बजट तो ऊपर होना ही था। इस फिल्म के लिए दर्शकों के बीच इतन माहौल बन चुका था कि हर किसी को उम्मीद थी कि ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त कलेक्शन करेगी। उस दौर में लव ट्राइएंगल के मार्डन कॉन्सेप्ट को हज़म करना हर किसी के बस की बात नहीं थी। लोगों को लगा कि ये फिल्म जया, अमिताभ और रेखा की असल जिंदगी पर आधारित है, लेकिन फिल्म के मेकर्स ने इन अफवाहों पर जल्दी ही पूर्ण विराम लगा दिया था, जिसका नतीजा ये लिकला कि फिल्म रिलीज हुई और दर्शक इस फिल्म के इतने मॉडन कॉन्सेप्ट को हजम नहीं कर पाए और जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वैसा कुछ भी नहीं हुआ।

amitabh

जब फिल्म टिकट खिड़की पर टिक नहीं पाई तो इसका असर अमिताभ बच्चन और यश चोपड़ा के रिश्ते पर पड़ा। यश ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ के बारे में बात करते हुए कह दिया था कि-  'अमिताभ अपने काम को लेकर ईमानदार नहीं हैं।' यश चोपड़ा की इस बात पर अमिताभ ने भी करारा जवाब दिया और कहा कि- 'यश चोपड़ा अगर इतने ही प्रोफेशनल थे तो उन्होंने परवीन बॉबी और स्मिता पाटिल को इस फिल्म से निकालने की खबर दूसरों के द्वारा क्यों भिजवाई थी, उस वक्त उनका प्रोफेशनलिज़्म कहां चला गया था।' वो वक्त था जिसके बाद यश चोपड़ा और अमिताभ बच्चन ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया था.. हां उनके प्रोडक्शन हाऊस यशराज फिल्म्स के तहत बनी फिल्म ‘मोहब्बतें’ में लगभग 19 साल बाद काम किया था, लेकिन इस फिल्म को भी यश चोपड़ा ने नहीं बल्कि उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने बनाया था।

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget