एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान के बाद सपा डेलीगेशन से नहीं मिले MLA शहजिल इस्लाम, पिछले दिनों पेट्रोल पंप पर चला था बुलडोजर

UP Politics: समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चलने के बाद आज मंगलवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल इसकी जांच के लिए बरेली पहुंचा लेकिन विधायक इनसे नहीं मिले.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चलने के बाद आज मंगलवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल इसकी जांच के लिए बरेली पहुंचा. इन नेताओं ने पहले उनके पेट्रोल पंप का जायजा लिया और फिर इसके बाद ये सब विधायक शहजिल इस्लाम के घर पहुंचे लेकिन आजम खान के बाद शहजिल ने भी उनसे मुलाकात नहीं की. जिसके बाद ये प्रतिनिधि मंडल उनसे मिले बगैर ही वापस सर्किट हाउस लौट आया. यहां पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस में योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

सपा का योगी सरकार पर हमला

नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने आतंक और दहशत फैलाने के लिए और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर नियमों के विरुद्ध जाकर कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि सपा प्रतिनिधिमंडल इसकी जांच करने के लिए आया है. हमने अधिकारियों को बुलाकर उनसे बात की है. स्थानीय लोगों से बात करने और मौके मुआयना करने और कागजात देखने के बाद प्रतिनिधिमंडल का ये कहना है कि बरेली में बीडीए की तानाशाही चल रही है. 

'दहशत फैलाने के लिए तोड़ा पेट्रोल पंप'

संजय लाठर ने आरोप लगाया कि यहां पर 195 अवैध कालोनियां बीडीए के अधिकारी रिश्वत लेकर चला रहे हैं. 80 प्रतिशत पेट्रोल पंप की कंपाउंडिंग अभी नहीं हुई है. हॉस्पीटल, कॉलेज और बड़े बड़े प्रतिष्ठान प्राधिकरण के संरक्षण में चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने कई हजार नोटिस दे रखे हैं लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई. पेट्रोल पंप सरकारी कंपनी का हैं और पेट्रोल पंप को सभी एनओसी मिलने के बाद ही ये शुरू हुआ था. शहजिल इस्लाम ने नक्शा पास कराने के लिए 10 लाख रुपये जमा किये थे लेकिन बीडीए ने नक्शा पास नही किया. इसके बाद टेम्परेरी व्यवस्था पर कच्चे निर्माण पर पेट्रोल पंप चल रहा था, उसमें कोई पक्का निर्माण नहीं है तब भी उसे तोड़ दिया गया.

बीजेपी नेताओं की जांच करेगी सपा

सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी भी बीजेपी की जांच करवा रही है कि भाजपाइयों ने कितने अवैध निर्माण करवाए हैं. आज सरकार आतंक और दहशत फैला रही है. हम सदन में इसे पुरजोर से उठाएंगे. सीलिंग की जमीन पर डीएम एनओसी नहीं देता है. डीएम मिलने आये थे उन्होंने कहा कि हमने टेम्परेरी एनओसी दी थी. ये सरकार निर्दयी सरकार है. ये सरकार लोगो को डराकर दहशत में रखना चाहती है. इसलिए बुलडोजर चला रही है. उन्होंने कहा कि पहला पत्थर वो मारे जिसने पाप ना किया हो.

डेलीगेशन में ये नेता रहे शामिल
आपके बता दें कि सपा के इस प्रतिनिधिमंडल में संजय लाठर, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, ओंकार सिंह यादव पूर्व मंत्री, कमाल अख्तर, विधायक, प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व सांसद, भगवत शरण गंगवार, पूर्व मंत्री, वीरपाल सिंह यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद, डॉ०राजपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक, डॉ० आईएस तोमर, पूर्व मेयर, सुल्तान बेग, पूर्व विधायक,  शिवचरन कश्यप, जिलाध्यक्ष सपा और शमीम खां सुल्तानी- महानगर अध्यक्ष शामिल थे. 

ये भी पढ़ें

Mahoba News: पुलिस की मॉक ड्रिल में छोड़ी गई आंसू गैस बनी लोगों की मुसीबत, आंखों में जलन, सांस लेना मुश्किल हुआ

Loudspeaker Row: सीएम योगी के निर्देश का असर, प्रयागराज की जामा मस्जिद से हटाए गए 4 लाउडस्पीकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने किया FCRA संशोधन बिल का विरोध, कहा- संस्थाओं को नियंत्रित करना चाहती है सरकार
डिंपल यादव ने किया FCRA संशोधन बिल का विरोध, कहा- संस्थाओं को नियंत्रित करना चाहती है सरकार
'जिन्हें अंधेरे में डकैती डालने की आदत है...', सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
'जिन्हें अंधेरे में डकैती डालने की आदत है...', सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम...
रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम...
Varanasi News: काशी की विरासत पर बना अनोखा क्रिकेट स्टेडियम, वाराणसी के गंजारी स्टेडियम की पहली झलक आई सामने
काशी की विरासत पर बना अनोखा क्रिकेट स्टेडियम, वाराणसी के गंजारी स्टेडियम की पहली झलक आई सामने

वीडियोज

Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War
Trump on Hormuz Strait: युद्ध के 33वें दिन ट्रंप ने किया ईरान छोड़ने का ऐलान..! | Iran Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
...तो इस दिन CM का पद त्याग रहे नीतीश कुमार! कब जा रहे दिल्ली? JDU का बड़ा खुलासा
...तो इस दिन CM का पद त्याग रहे नीतीश कुमार! कब जा रहे दिल्ली? JDU का बड़ा खुलासा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
Box Office: 'धुरंधर 2' की नाक के नीचे चुपचाप इस फिल्म ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, 13 दिनों में 562% कमा डाला मुनाफा
धुरंधर 2' की नाक के नीचे इस फिल्म ने कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, 562% हुआ मुनाफा
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
Embed widget