एक्सप्लोरर

एक महीने बाद भी तय नहीं हो पाया किसे मिलेगा विकास दुबे पर रखा गया इनाम? अभी तक ये नाम तय

इस मामले में इनाम के सही हकदार को चुनने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने तीन अधिकारियों की एक टीम बनाई है. टीम की रिपोर्ट सामने आने के बाद सबकुछ तय हो जाएगा.

उज्जैन: बिकरू कांड के मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर 500,000 का इनाम किसे मिलेगा? इस सवाल का जवाब एक महीने बाद भी उज्जैन पुलिस के आला अधिकारी नहीं ढूंढ पाए हैं. आज से ठीक एक महीने पहले 9 जुलाई को बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उसे 9 जुलाई की रात उत्तर प्रदेश एसटीएफ के सुपुर्द किया गया. 10 जुलाई की सुबह विकास दुबे का कानपुर के पास एनकाउंटर हो गया. आरोपी विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 500,000 रुपए के इनाम की घोषणा की थी.

उत्तर प्रदेश पुलिस का पत्र उज्जैन पुलिस को कई दिनों पहले मिल चुका है जिसमें इस बात का उल्लेख था कि विकास दुबे की गिरफ्तारी का इनाम किसे दिया जाए ? जैसे ही इनाम की राशि वितरण को लेकर मंथन शुरू हुआ, वैसे ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह तीन अधिकारियों की एक टीम बना दी. इस टीम में एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह, आकाश भूरिया और रूपेश द्विवेदी को शामिल किया गया. आज एक महीना बीतने के बावजूद अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि 500,000 के इनाम की राशि किसे दी जाए?

पुलिस अधीक्षक ने कहा- अभी जांच कमेटी की पूरी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक अभी जांच कमेटी की पूरी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है जैसे ही रिपोर्ट सामने आएगी वैसे ही सबकुछ तय हो जाएगा. इनाम को लेकर बनाई गई जांच कमेटी के सदस्य एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आने वाले 2 दिनों में रिपोर्ट को तैयार कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अभी कुछ बिंदुओं पर विचार-विमर्श होना बाकी है. इसके बाद इनाम किसे मिलेगा, यह स्पष्ट हो जाएगा. पूरी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी. उज्जैन पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह रिपोर्ट मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को इनाम की राशि को लेकर पत्र लिखेंगे.

अभी तक ये नाम तय विकास विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक महाकाल मंदिर के बाहर फूल प्रसाद बेचने वाले सुरेश कहार, महाकाल मंदिर की सुरक्षा अधिकारी रूबी यादव, महाकाल थाना प्रभारी अरविंद तोमर, निरीक्षक प्रकाश वास्केल, आरक्षक विजय राठौर आदि के नाम तय हो गए है जबकि दो दर्जन अन्य नामों पर मंथन चल रहा है.

मुख्यमंत्री ने भी की है पुरस्कृत करने की घोषणा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विकास दुबे को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब उज्जैन आए थे तो उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई थी.

मैं विकास दुबे कानपुर वाला 9 जुलाई को जब विकास दुबे को महाकाल मंदिर से पकड़ा गया था उस समय तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बात का अहसास नहीं था कि उनके हाथ इतनी बड़ी सफलता लग गई है लेकिन जब महाकाल मंदिर के बाहर पुलिस हिरासत में विकास दुबे ने कहा कि "मैं विकास दुबे कानपुर वाला..." तब पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पता चला कि पांच लाख का इनामी उनके हत्थे चढ़ गया है. विकास दुबे के इसी बयान के बाद इस बात की तस्दीक हो पाई कि विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है.

प्रधानमंत्री ने 8.5 करोड़ किसानों को जारी की किसान सम्मान निधि की छठी किस्त, एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड किया लॉन्च kerala Plane Crash: हरदीप सिंह पुरी ने कहा- अटकलें न लगाएं, दुर्घटना पर DGCA की रिपोर्ट आने का इंतजार है
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
'राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन चूक नहीं, अपराध', BJP सांसद ने की ये बड़ी मांग
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान
यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget