एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में तहसीलदार के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, प्रशासन के सामने रखी ये मांग

बस्ती जनपद के हरैया तहसील के अधिवक्ता एक बार फिर तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वहीं तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये हैं.

UP News: बस्ती (Basti) जनपद के हरैया तहसील के अधिवक्ता (Advocate) एक बार फिर तहसीलदार (Tehsildar) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वहीं तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये हैं. उन्होंने तहसीलदार हरैया के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये हैं. वहीं तहसील में आने वाले फरियादी परेशान दिखे. तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के धरने पर चले जाने से न्यायिक कार्य भी बाधित हो गया. पूरे दिन अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन चला जिसके चलते फरियादी तहसील से बिना अपनी फरियाद सुनाये ही मायूस हो कर अपने घर लौट गये.

क्या बोले अधिवक्ता
वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक तहसीलदार सत्येन्द्र कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम सब इस तरह अनिश्चितकालीन धरने पर रहेगें. बताते चलें कि एक माह पहले तहसील हरैया सत्येंद्र सिंह से और अधिवक्ता महीनाथ तिवारी आपस में झड़प हो गया था. झड़प होने के बाद दोनों तरफ से पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था. मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ताओं ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं और तहसीलदार सतेंद्र सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. अधिवक्ताओं की मानें तो उनका कहना है कि जब तक तहसीलदार हरैया का हस्तांतरण हुआ निलंबन की कार्रवाई नहीं होगी, तब तक हम लोग इसी तरीके से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे.

क्या बोला प्रशासन
इस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर से बात की गई. उन्होंने बताया कि एमएलसी के चुनाव के चलते जनपद में धारा 144 लगी हुई है. जनपद में कहीं भी धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है. जबकि वकीलों का कहना है कि न्यायालय परिसर में धारा 144 का कोई मतलब नहीं होता है. यदि ऐसा होता तो सारे कोर्ट बंद होते. इसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर से बात की गई. तो उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री से बातचीत की गई है. जल्दी इस मामले का निपटारा कर लिया जाएगा और तहसील आने वाली सभी फरियादियों की फरियाद सुनी जा रही है. उनकी समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं. वहीं अधिवक्ता महावीर तिवारी ने तहसीलदार व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दोनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील हरैया में इस समय भ्रष्टाचार का बोलबाला है और दोनों अधिकारी इसमें पूर्ण रूप से संलिप्त हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: शिवपाल यादव ने PM Modi और सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

UP News: यूपी में सपा के कद्दावर नेता को एक और झटका, आजम खान से संपत्ति वापस लेकर शाही परिवार को लौटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget