एक्सप्लोरर

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से दूरी बना रहे हैं विदेशी छात्र, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जताई चिंता

UP News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक बार फिर विदेशी छात्रों के आवागमन को लेकर सुर्खियों में है. विदेशी छात्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से दूरी बना रहे हैं.

Aligarh Muslim University: देश भर में अपनी शिक्षा को लेकर अलग-अलग क्षेत्र में परचम लहराने वाली अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक बार फिर विदेशी छात्रों के आवागमन को लेकर सुर्खियों में है, जहां पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों का ताता लगा करता था अलग-अलग देशों के छात्र यहां शिक्षा ग्रहण करने आते थे लेकिन अब विदेशी छात्रों के द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से परहेज किया जा रहा है.

जिसका आकलन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मौजूद विदेशी छात्रों के एडमिशन से लगाए जा सकता है, पहले दर्जनों के हिसाब से छात्र शिक्षा ग्रहण करते थे लेकिन अब चंद छात्र ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं. दरअसल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में विदेशी छात्रों की संख्या पिछले पांच वर्षों में तेजी से घटी है. जहां वर्ष 2020-21 में विदेशी छात्रों की संख्या 337 थी, वहीं 2024-25 तक यह घटकर 170 रह गई है. यह स्थिति तब है जब एएमयू अपने प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में विदेशी छात्रों के लिए 5% आरक्षण प्रदान करता है. पिछले पांच वर्षों में विदेशी छात्रों की संख्या के आकलन की अगर बात कही  जाए तो
2020-21: 337
2021-22: 253
2022-23: 212
2023-24: 178
2024-25: 170

एएमयू प्रशासन का रुख
एएमयू के अंतरराष्ट्रीय छात्र कक्ष के एडवाइजर, प्रो. सय्यद अली नवाज जेदी ने कहा कि विदेशी छात्रों की संख्या में गिरावट गंभीर नहीं है. उनका मानना है कि पिछले वर्ष 178 छात्रों की तुलना में इस वर्ष 170 छात्रों का दाखिला हुआ है, जो बहुत बड़ी कमी नहीं है. इसके अलावा, पीएचडी कार्यक्रमों में अभी भी विदेशी छात्रों का रुझान अधिक है. उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के लिए विशेष सुविधाओं की योजना बनाई जा रही है.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक समर्पित हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव रखा है. वर्तमान में, कुछ कमरे विशेष रूप से विदेशी छात्रों के लिए आरक्षित हैं. प्रो. जेदी ने बताया कि अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तुलना में एएमयू की फीस विदेशी छात्रों के लिए कम है. इसके बावजूद छात्रों को राहत देने के लिए फीस को साल में चार किश्तों में जमा करने की सुविधा प्रदान की गई है.

पीएचडी छात्रों की संख्या अधिक
एएमयू में विदेशी छात्रों का झुकाव ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की तुलना में पीएचडी की ओर अधिक है. यह दर्शाता है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एएमयू अभी भी एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है. विदेशी छात्रों के प्रमुख देश वर्तमान में एएमयू में 26 देशों के 170 विदेशी छात्र पढ़ रहे हैं. इनमें सबसे अधिक छात्र यमन, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हैं. वहीं विदेशी छात्रों की संख्या में गिरावट एएमयू के लिए एक चिंताजनक स्थिति है, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के द्वारा विदेशी छात्रों के लिए हर वह काम किये जा रहे हैं जिससे विदेशी छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: मंदिर की स्थापना पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- 'भगवान के नाम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget