एक्सप्लोरर

मंदिर की स्थापना पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- 'भगवान के नाम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन...'

UP News: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई पहुंचे. आरिफ मोहम्मद खान हरदोई जिले में मंदिर की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में बुधवार को एक मंदिर स्थापना के मौके पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान के नाम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन वह एक ही है. केरल के राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान के नाम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन तत्व सिर्फ एक है.

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आगे कहा कि कोई शिव को मानता है, कोई वैष्णव है तो वह विष्णु को मानता है. सब जगह नाम अलग-अलग है, लेकिन तत्व सिर्फ एक ही है. प्रार्थना हम किसी की करें वह सिर्फ एक के पास ही पहुंचता है. यह भारत की आध्यात्मिक चेतना की परिकल्पना है. उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए जिससे लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जान सकें और उन पर अमल कर सकें.

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया संबोधित
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार (11 दिसंबर 2024) को हरदोई के शाहाबाद इलाके में मंदिर की स्थापना के मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा मेरी वजह से कई मर्तबा यह प्रोग्राम कैंसिल हुआ. बहुत दिनों से यह मंदिर का कार्यक्रम पेंडिंग था. अब यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है, यह खुशी की बात है. इस मंदिर में गांव के लोग दर्शन-पूजन करने आएंगे.

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में विनोबा सेवा आश्रम में गीता जयंती समारोह के अवसर पर आरिफ मोहम्मद खान ने गीता के 18 अध्यायों के प्रतीक स्वरूप 18 व्यक्तियों को "विनोबा सेवाश्री सम्मान" से सम्मानित किया. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म निंदा की. केरल राज्यपाल ने कहा कि, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर जुल्म की इंतेहा हो गई. किसी को खुदा बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिये, इस जुल्म का अंत एक दिन अवश्य होगा.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में वकीलों की हड़ताल के बीच 8 दिनों में निपटे 2756 केस, लीगल एड डिफेंस काउंसलिंग बनी लोगों की ढाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget