एक्सप्लोरर

Adi Kailash Yatra 2025: 14 मई को शुरू होगी यात्रा, 102 श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण

Adi Kailash Yatra : आदि कैलाश यात्रा इस वर्ष 14 मई से प्रारंभ हो रही है. इस वर्ष अब तक कुल 102 श्रद्धालु इस पावन यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।

Adi Kailash Yatra : आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा इस वर्ष 14 मई से प्रारंभ हो रही है. यात्रा का पहला जत्था काठगोदाम से रवाना होगा. कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने जानकारी दी कि यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस वर्ष अब तक कुल 102 श्रद्धालु इस पावन यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। निगम की ओर से यात्रियों के आवास, भोजन और आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई है.

पहले  दिन 196 किलोमीटर की यात्रा

यात्रा के पहले दिन श्रद्धालु काठगोदाम से रवाना होकर भीमताल, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों होते हुए लगभग 196 किलोमीटर की दूरी तय कर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे. दूसरे दिन यात्रा दल पिथौरागढ़ से 96 किलोमीटर की दूरी तय कर धारचूला पहुंचेगा, जो इस यात्रा का पहला आधार शिविर होगा. तीसरे दिन धारचूला से यात्रा गुंजी तक पहुंचेगी, जबकि चौथे दिन यात्री नाबी और कुटी गांव होते हुए नाभीढांग पहुंचेंगे. यहां से उन्हें ओम पर्वत के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा. इसके साथ ही यात्री गणेश पर्वत, नाग पर्वत, व्यास गुफा, कालापानी में काली मंदिर, नाबी पर्वत जैसे पवित्र स्थलों के भी दर्शन करेंगे.

भगवान् शिव का निवास

पांचवें दिन यात्री गुंजी से ज्योलीकांग जाएंगे, जहां से आदि कैलाश के दर्शन किए जाएंगे. आदि कैलाश को पंच कैलाशों में एक माना जाता है और इसे भगवान शिव का निवास स्थल माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आदि कैलाश की यात्रा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.

कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा भी फिर से शुरू की जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं. इसके लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं.

पीएम मोदी ने किए थे दर्शन

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए थे, जिसके बाद इस यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. पीएम के दौरे के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

तैयारियां जोरों पर

कुमाऊं की इस पवित्र यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक अनुभूति करते हैं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और विरासत से भी रूबरू होते हैं. कुमाऊं मंडल विकास निगम इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर जुटा हुआ है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और यादगार अनुभव प्राप्त हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget