एक्सप्लोरर

मथुरा: महिला पुलिसकर्मी पर बदमाशों नें फेंका तेजाब, SSP बोले- होगी सख्त कार्रवाई

महिला सिपाही सुबह चार बजे पर ड्यूटी जा रही थी, तभी कार सवार चार बदमाशों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

मथुरा: मथुरा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां बदमाशों ने गुरुवार की सुबह दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला सिपाही पर तेजाब से हमला कर दिया इससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। महिला सिपाही को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया,  जहां उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

ड्यूटी पर जाते वक्त फेंका तेजाब

वारदात थाना सदर बाजार की है। यूपी पुलिस की महिला सिपाही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात थी। वो पुरा गांव के पास कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रहती है। महिला सिपाही सुबह चार बजे पर ड्यूटी जा रही थी, तभी कार सवार चार बदमाशों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस के आलाधिकारियों मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजाब फेंकने वाले बदमाशों पर गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले ही थाना सदर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 326 (ए), 332 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

आरोपियों की हुई पहचान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने के मामले में संजय सिंह और सोनू के अलावा दो अन्य बदमाशों हिमांशु और बॉबी के नाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की कार (डीएल2सीएए8381) घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर राजमार्ग पर बरामद कर ली गई है।

पीछे लगी हैं पुलिस की टीमें

अधिकारी का कहना है कि तेजाब फेंकने वाले युवकों को पकड़ने के लिए छह अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए उनके कुछ निकट संबंधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

शादी का बना रहा था दबाव

एसएसपी ने यह भी कहा कि 'आगरा के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। उनके परिजन भी वहां पहुंच गए हैं।’ एसएसपी के अनुसार मुख्य आरोपी संजय चार साल पहले खुर्जा में कंप्यूटर सेंटर चलाता था। तभी उसका महिला सिपाही आरक्षी से परिचय हुआ था। उस समय वह पुलिस की नौकरी में नहीं थीं। सामान्य जान-पहचान के बाद वह अकसर उन्हें फोन करके परेशान करने लगा तो महिला आरक्षी ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया। वह महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget