एक्सप्लोरर

UP Politics: 'वो हिन्दुओं से लड़ रहे हैं.. वो हिन्दू नहीं..', राहुल गांधी के 'शक्ति' वाले बयान पर भड़के आचार्य सत्येंद्र दास

Rahul Gandhi Shakti Remarks: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शक्ति वाले बयान को लेकर विवाद हो गया है. राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.

Acharya Satyendra Das on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिन्दू धर्म में शक्ति वाले बयान को लेकर बवाल मच गया है. राहुल ने हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द का जिक्र करते हुए कहा कि वो शक्ति से लड़ रहे हैं, जिस राम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी को हिन्दू विरोधी बताया और कहा कि इसलिए देश ने उनकी पार्टी को नकार दिया है. 

आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'राहुल गांधी खुद कह रहे हैं कि वो हिन्दुओं से लड़ाई लड़ रहे हैं और कांग्रेस मुस्लिम पार्टी है. वो हिन्दुओं के विरोध में ही है. हिन्दुओं से ही लड़ते हैं. उन्होंने तो हमारे पूजनीय भगवान राम को भी नकार दिया और उन्हें भी काल्पनिक कह दिया.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी भी हिन्दू नहीं हैं.. वो हिन्दू विरोधी है. इसलिए भारत ने उन्हें नकार दिया है और वो सड़कों पर घूम रहे हैं और सड़क पर ही घूमते रहेंगे. क्योंकि भारत हिन्दु बहुल देश हैं और वो खुद ही कह रहे हैं कि वो हिन्दुओं से लड़ रहे हैं. वो सनातन विरोधी हैं, इसी वजह से उनकी पार्टी (कांग्रेस) की ये दुर्दशा हो रही है. 

पीएम मोदी ने भी किया वार
राहुल गांधी के इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जबरदस्त हमला किया है. उन्होंने कहा, "मेरे लिए हर मां शक्ति का स्वरूप है..हर बेटी शक्ति स्वरुपा है. मैं माताओं बहनों की शक्ति के रूप में पूजा करता हूं. इस चुनौती को स्वीकार करता हूं और शक्ति स्वरुपा माताओं बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा."  

जानें- राहुल गांधी ने क्या कहा था?
दरअसल कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मुंबई शिवाजी पार्टी में न्याय यात्रा के समापन के दौरान शक्ति के खिलाफ लड़ने का बयान दिया था. उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द होता है...हम शक्ति से लड़ रहे हैं. अब सवाल उठता है कि वो शक्ति क्या है..जैसे यहां किसी ने कहा, राजा की आत्मा ईवीएम में हैं.. सही हैं..राजा की आत्मा ईवीएम, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स हिंदुस्तान की हर संस्था में हैं. 

WATCH: बांके बिहार मंदिर में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में जमकर चले लात-घूंसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget