एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: शुभकामनाएं देने के बाद भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे आचार्य सतेंद्र दास, खुद बताई ये वजह

Acharya Satyendra Das: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उन्हे 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए कहा था. जिसके बाद उन्होंने राहुल को पत्र लिखा

Bharat Jodo Yatra in UP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार को यूपी में प्रवेश करेगी. जिसे लेकर कांग्रेस की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और पार्टी की विचारधारा को मजबूती देंगे. इस बीच श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) ने राहुल गांधी की यात्रा को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कहा था लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से वो इस यात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं. 

श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अपनी शुभकामनाएं दी हैं लेकिन बावजूद इसके वो इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे. इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि "कुछ कांग्रेस नेताओं ने मुझे 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधित कारणों की वजह से मैं इस शामिल नहीं हो सका. जिसके बाद उन्होंने मुझे भारत जोड़ो यात्रा की शुभकामनाएं देने के लिए कहा तो मैंने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी सफलता की कामना की है." 

आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

दरअसल सोमवार को आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनका भारत जोड़ो यात्रा को शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने लिखा, 'मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि जिस मिशन के लिए आप लड़ रहे हैं, वह सफल हो, मैं आपको आपके लंबे जीवन का आशीर्वाद देता हूं.' मुख्‍य पुजारी ने कहा कि आप लोगों के हित में और लोगों की खुशी के लिए 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' के लिए काम कर रहे हैं, मैं भगवान राम की कृपा आप पर हमेशा बनाए रखना चाहता हूं.

यूपी के 3 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

गौरतलब है कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पिछले वर्ष सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में शुरू हुई और अब तक 10 राज्यों से गुजरते हुए 2,800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है. इस महीने यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी. यूपी में कांग्रेस की ये यात्रा तीन जिलों से होकर गुजरेगी. राहुल गांधी गाजियाबाद, बागपत, शामली होते हुए 110 किमी पैदल यात्रा करेंगे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: वरुण गांधी, राहुल, कांग्रेस और BJP के बीच क्यों खामोश हैं अखिलेश यादव? जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget