एक्सप्लोरर

UP News: आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस से ही सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान पर 'हेडमास्टर' को घेरा

UP Politics: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पार्टी ने कहा है कि उनका यह निजी बयान है. इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस बयान को हम पूरी तरह डिसएग्री करते हैं.

Digvijaya Singh Surgical Strike Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) के बारे में संदेह जताते हुए एक बार फिर से सवाल करते हुए पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है. कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस को घेरते हुए ट्वीट किया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अगर यह उनका निजी बयान है तो फिर कांग्रेस के हेडमास्टर को ये भी बताना चाहिये कि पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक पर पार्टी का अधिकृत बयान क्या है.

दिग्विजय सिंह के बयान से राहुल गांधी पूरी तरह असहमत 

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा- "भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह का बयान अगर उनका निजी बयान है तो फिर कांग्रेस के “हैडमास्टर” को ये भी बताना चाहिये कि “पुलवामा” और “सर्जिकल” स्ट्राइक पर पार्टी का “अधिकृत” बयान क्या है…?" हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पार्टी ने कहा है कि उनका यह निजी बयान है. इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस बयान को हम पूरी तरह डिसएग्री करते हैं, हमें अपने देश की सेना पर पूरा भरोसा है. अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की जरूरत नहीं और मैं दिग्विजय सिंह के बयान से पूरी तरह असहमत हूं.

जम्मू की रैली में दिग्विजय सिंह ने दिया था बयान

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोमवार को जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार एलओसी के पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है. हालांकि बीजेपी सरकार ने अभी तक अपने दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है. हालांकि जब यह विवाद बढ़ा तो उन्होंने बाद में सफाई भी दी थी कि हम भारतीय सेना का सम्मान करते हैं और वह हमारे लिए सबसे ऊपर है.

Lok Sabha Election: हरक सिंह रावत का दावा- BJP को 2024 में होगा 100 सीटों का नुकसान, कांग्रेस को मिलेंगी इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget