एक्सप्लोरर

Acharya Pramod Krishnam News: PM मोदी के बाद अब BJP के इस बड़े नेता से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम, पहले उन्हीं के खिलाफ लड़ा था चुनाव, अब दिखे साथ

Acharya Pramod Krishnam ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब BJP के बड़े नेता से मुलाकात के बाद सियासी हलचल बढ़ा दी है. हालांकि आचार्य प्रमोद ने कहा है कि इस मुलाकात का कोई राजनीतिक प्रयोजन नहीं है.

UP Politics: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम इन दिनों सुर्खियों में हैं. श्री कल्कि धाम शिलान्यास के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के लिए बीते दिनों उनसे प्रमोद कृष्णम ने मुलाकात की थी. अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के एक और बड़े नेता से मुलाकात की है. हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से न देखने की अपील की है. 

आचार्य प्रमोद ने रविवार को रक्षा मंत्री और यूपी स्थित लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह से मुलाकात की. बता दें साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आचार्य प्रमोद कृष्णम, बतौर कांग्रेस कैंडिडेट राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में थे.

राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, '19 फरवरी को श्री कल्कि धाम का शिलान्यास हो रहा है, उस समारोह के लिए मैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित करने आया था... आज की मुलाकात का और कोई प्रयोजन नहीं है, इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से न देखा जाए.'

क्या बीजेपी में शामिल होंगे आचार्य प्रमोद?
मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को कल्कि धाम का शिलान्यास हो रहा है. मैं उस शिलान्यास समारोह के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित करने आया था. मैंने उनको निमंत्रण दिया है. मैंने उनसे आग्रह किया है कि वह शिलान्यास में पधारें.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह बीजेपी में शामिल होंगे? आचार्य प्रमोद ने कहा कि आज की मुलाकात का कोई प्रयोजन नहीं है. कल्कि धाम का पीठाधीश्वर होने के नाते से मैं उनको आमंत्रित करने आया था. आज की मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से न देखा जाए.

बता दें यूपी के संभल में कल्किधाम का निर्माण होगा. आचार्य प्रमोद कृष्णम इस धाम के पीठाधीश्वर हैं. इससे पहले उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी शिलान्यास कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था.

BJNY In UP: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव को बुलाएगी कांग्रेस? जयराम रमेश ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget