एक्सप्लोरर

UP News: 'भगवान शिव की तरह जहर...', प्रियंका और सचिन पायलट का जिक्र कर भावुक हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam News: कांग्रेस से निष्कासित किए जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी से नफरत करते-करते सनातन को मिटाने पर तुल गए हैं.

Acharya Pramod Krishnam Statements:कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में शनिवार (10 फरवरी) को आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) को पार्टी से निष्कासित कर दिया. पार्टी की तरफ से निष्कासित किए जाने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होने कांग्रेस का जिक्र करते हुए कहा कि वह मैं हमेशा पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हुआ हूं. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का भी जिक्र किया और पीएम मोदी की बात करते हुए कहा कि जो सपना महात्मा गांधी ने देखा था, उसको पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं. आइए जानते हैं निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आगे क्या कहा? 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मैं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा हुआ हूं. सबसे पहले रामराज्य का सपना महात्मा गांधी ने देखा था, तो जो सपना महात्मा गांधी ने देखा वो सपना पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं और अगर नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश के हित में अच्छा फैसला कर रहे हैं, तो उनका समर्थन होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व नरेंद्र मोदी से इतनी नफरत करने लगा है कि उन्होंने मोदी से नफरत करते-करते पूरे देश से नफरत करना शुरू कर दिया है. मोदी से नफरत करते-करते सनातन को मिटाने पर तुल गए हैं."

प्रियंका गांधी को लेकर क्या बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है, लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं.  उसी तरह प्रियंका गांधी की भी बहुत तौहीन हो रही है. देश की आजादी के बाद किसी भी पदाधिकारी के सामने ऐसा नहीं लिखा गया, जो प्रियंका गांधी के सामने लिखा गया. उनके आगे लिखा गया प्रियंका गांधी, 'बिना किसी पोर्टफोलियो के महासचिव'. सवाल इस बात का है कि ये जो अपमान किया जा रहा है ये किसके इशारे पर हो रहा है?"

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था, वो आज तक निभाया है और आज इस उम्र में एक संकल्प ले रहा हूं कि मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा."आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ".सवाल इस बात का है कि वो कांग्रेस जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी आज उस कांग्रेस को किस रास्ते पर लाकर खड़ा किया गया है. क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो सनातन को मिटाने की बात करें? मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि 'राम और राष्ट्र' पर समझौता नहीं किया जा सकता है. निष्कासन बहुत छोटी चीज है."

आचार्य प्रमोद कृष्णम का खरगे से सवाल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, "मुझे कल रात कई न्यूज़ चैनलों के माध्यम से ये जानकारी मिली की कांग्रेस पार्टी ने एक चिट्ठी जारी की है. जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया जाता है. सबसे पहले मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी किया. केसी वेणुगोपाल या मल्लिकार्जुन खरगे ये बताएं कि ऐसी कौन सी गतिविधिया हैं जो पार्टी के विरोध में थीं. क्या भगवान राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है?"

ये भी पढ़ें: UP News: आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी विरोधी बयानबाजी पड़ी भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget