एक्सप्लोरर

UP News: आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी विरोधी बयानबाजी पड़ी भारी

Acharya Pramod Krishnam News: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पिछले दिनों कल्कि धाम के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी.

Acharya Pramod Krishnam Expelled Congress: कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयानबाजी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बढ़ती नजदीकियों के बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से 6 साल निष्कासित कर दिया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यक्रम में न जाने के बाद से लगातार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुखर होकर बोल रहे थे.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी हुए प्रेस रिलीज नोट में बताया गया है कि अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाजी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इससे पहले शनिवार (10 फरवरी) को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात की थी. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह का सादर निमंत्रण."

वहीं पिछले दिनों उन्होंने कल्कि धाम के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित भी किया था. प्रमोद कृष्णम अलग-अलग समय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों से इतर भी बयान देते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा वह पार्टी लाइन से हटकर भी बयान देते हैं.

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं आचार्य आचार्य प्रमोद कृष्णम?
आचार्य प्रमोद कृष्णम साल 2019 में लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णम इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. वह लखनऊ के अलावा संभल से भी चुनाव लड़ने की कोशिश में थे, लेकिन मौजूदा इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी ने संभल और लखनऊ की लोकसभा सीट पर अपना एक-एक प्रत्याशी उतार चुकी है. इस वजह से भी वह पार्टी से नाराज दिखाई पड़ रहे थे. उम्मीद जताई जा रही है कि प्रमोद कृष्णम आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं और बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी सीट से प्रत्याशी बना सकती है. 

UP Politics: अखिलेश यादव ने फिर ठुकराया रामलला दर्शन का न्योता, कहा- ‘हमें भगवान श्री राम बुलाएंगे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget