एक्सप्लोरर

युवक का अपहरण के बाद कर दी थी हत्या, बाप-बेटे को उम्रकैद की सजा

बांदा में युवक का अपहरण करने और उसकी हत्या के मामले में दोषी बाप-बेटे को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

बांदा, एजेंसी। बांदा में युवक का अपहरण कर उसकी हत्या के मामले में जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोषी और उसके बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उम्रकैद के अलावा दोषी पिता-पुत्र पर 25-25 हजार रूपये जुर्माने भी लगाया गया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा ने शनिवार को बताया कि 10 साल पहले युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मरका थाना क्षेत्र के सांडा गांव निवासी ननकाई यादव ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी। ननकाई ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि 5 फरवरी 2009 को बबेरू की नहर पुलिया के पास से उदयवीर सिंह और उसके पुत्र सुरेंद्र और राकेश विश्वकर्मा ने उसके भाई प्रभुदयाल का अपहरण कर हत्या की दी है और उसका शव गायब कर दिया है।

ननकाई की शिकायत पर पुलिस ने उदयवीर और उसके पुत्र सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। राकेश अब भी फरार है। उन्होंने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद और साक्ष्यों के आधार पर उदयवीर सिंह और उसके बेटे सुरेंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई और दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है ।

मिश्रा ने बताया कि जुर्माने की आधी रकम मृतक के आश्रितों को देने का आदेश दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget