एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं की कुलपति से बदसलूकी, पुलिस से भी हाथापाई

Gorakhpur ABVP Protest: ABVP कार्यकर्ताओं ने पहले भी डीडीयू के मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलपति का पुतला दहन किया था. इस दौरान नियंता मंडल के सदस्यों से कार्यकर्ताओं ने हाथापाई की थी.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के शहर गोरखपुर स्थित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में शुक्रवार (21 जुलाई) को सुबह से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता दोपहर बाद तक कुलपति का इंतजार करते रहे. फिर भी शाम 3 बजे तक कुलपति बाहर नहीं निकले, जिसके बाद नाराज कार्यकर्ता कुलपति कक्ष में पहुंच गए. इस दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा में कुलपति को बाहर निकाल रही थी, तभी कार्यकर्ताओं कुलपति पर हमला बोल दिया. कुलपति को पीटने के साथ ही बीच-बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों से भी कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की.

दरअसल गोरखपुर विश्वविद्यालय में अनियमितता का आरोप लगाते एबीवीपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पहले भी कई बार इस संबंध में प्रदर्शन किया था. इस संबंध में 26 जून को भी प्रशासनिक भवन पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था. उस दिन कार्यकर्ताओं ने तीन गेटों के ताले भी तोड़ दिए थे. उसके बाद कुलपति ने एक-एक कर छात्रों की समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया था कि जल्द ही इन सभी का समाधान कर दिया जाएगा. हालांकि इसका कोई परिणाम नहीं निकलने पर गुरुवार (20 जुलाई) को कुलपति का पुतला फूंकने की चेतावनी दी थी.

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा
कई दिनों से धरने पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार दोपहर बाद फूट पड़ा. इस दौरान समस्याओं न सुनने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति और कुलसचिव को बुरी तरह पीट दिया, कुलपति और कुलसचिव को बुरी तरह पीट दिया. घटना को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा खड़ा हो गया. नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ की और दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. यूनिवर्सिटि कैंपस में पुलिस को देखकर एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस से भी मारपीट की. बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा दिया और मौके से कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. 

हाथापाई में कई नियंता मंडल के सदस्य हुए थे घायल

एक हफ्ते पहले भी एबीवीपी के कार्यकर्ता गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलपति का पुतला दहन कर रहे थे. तभी नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह और नियंता मंडल के सदस्य वहां पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों को समझाने की कोशिश की. इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई, कार्यकर्ताओं ने मुख्य नियंता डॉ सत्यपाल सिंह, डॉ सुनील कुमार सिंह समेत अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया. छात्रों के इस व्यवहार के बाद नियंता सन्न रह गए, इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की. 

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के आदेश से अयोध्या के संतों में खुशी, महंत राजू दास ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget