एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: HNB गढ़वाल यूनिवर्सिटी में एडमिशन को लेकर मचा बवाल, इस मांग को लेकर ABVP का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Uttarakhand News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के छात्रों को एडमिशन में 50 फीसदी रिजर्वेशन दिए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से एचआरडी मिनिस्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है.

ABVP Protest: उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों में पिछलों वर्षों की भांति मेरिट के आधार पर प्रवेश कराए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) लगातार आंदोलन कर रही है. इसी कड़ी में आज अपनी मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिस्ट के नेतृत्व में पवेलियन ग्राउंड से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता और कॉलेज के छात्र जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग करने लगे, जिसके बाद छात्र प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से एचआरडी मिनिस्टर के नाम ज्ञापन सौंपा.

इस दौरान अपनी मांगों के बारे में डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने बताया कि इस नए सत्र में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में CEUT के माध्यम से प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश किए जाने थे. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक स्थिति के कारण नेटवर्क की समस्या बनी रहती है, इसलिए बहुत कम छात्रों ने जानकारी के अभाव के कारण CEUT के लिए आवेदन किया था. इसके अलावा परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण कई छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण सभी महाविद्यालयों में अभी भी 60 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली पड़ी हुई हैं. 

उत्तराखंड के छात्रों को मिले 50 प्रतिशत आरक्षण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) के प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने शिक्षा मंत्री से मांग की कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों में पिछले वर्षों की भांति 12वीं कक्षा के प्राप्तांक के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाए और CEUT में उत्तराखंड के छात्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए.

ये भी पढ़ें:

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने के मामले पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- '...कोई बम गिरा दे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, काजोल संग दिए राज-सिमरन जैसे पोज
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, कही दिल की बात
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget