एक्सप्लोरर

एबीपी गंगा प्रवाह: बनारस की बात, काशी के घाटों पर अब तीर्थयात्री घंटों बिताते हैं: नीलकंठ तिवारी

काशी के विकास पर क्या कहता है बनारस। इस पर प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी और सपा के प्रवक्ता आईपी सिंह के बीच हुई गरमा गरम बहस

वाराणसी,एबीपी गंगा। एबीपी गंगा के विशेष कार्यक्रम एबीपी गंगा प्रवाह के पहले सत्र में बनारस की बात पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री नीलकंठ तिवारी और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने इस सत्र में एक दूसरे पर जमकर जुबानी तीर चलाये। एक तरफ सूबे के मंत्री नीलकंठ तिवारी ने काशी में हुए विकास गिनवाये वहीं आईपी सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि इनके सभी वादे मात्र झांसे हैं।

तिवारी ने कहा कि काशी में पीएम मोदी ने विकास के वो काम करवायें, जिनके बारे में पहले की सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि यहां के घाटों का कायाकल्प हुआ हैं। अब तीर्थयात्री घंटो घंटो घाटों पर बैठते हैं। काशी के कण कण में विकास की गंगा बह रही है। दूसरी तरफ सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने कहा कि इनके दावे मात्रा छलावा है। मंच से उन्होंने कहा कि कोई पांच फैक्ट्रियों के नाम बता सकता है, जो यहां काम कर रही हैं।

इस पर तिवारी ने जवाब देते हुए कहा कि विकास देखने के लिए मन का भाव बदलना होगा, चश्मा बदलना होगा। गंगा की सफाई हुई यह सब देख रहे हैं। आईपी सिंह को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एशिया टॉप चावल अनुसंधान केंद्र यहां खुल सकता है, ये सपा वाले जानते भी नहीं होंगे। वे यहीं नहीं रुके तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ये सोच भी नहीं सकती।

आईपी सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गुजरात ने प्रधानमंत्री नहीं बनाया, यूपी ने उन्हें ये मौका दिया है। सपा के प्रवक्ता सिंह ने कहा कि सरकार से कोई सवाल पूछो तो वो भागते हैं। उन्होंने हमले जारी रखते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव में 150 सीटों पर सिमट रही है। सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां की भोली भाली जनता को ठगने के लिए बंगाल से जहाज लाया गया। यही नहीं उन्होंने एबीपी गंगा से अपील करते हुए कहा कि इस पर रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए। तीखी हो चली बहस में सिंह ने कहा कि वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिर गया, क्या किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई।

राज्य में स्वास्थय सुविधाओं की बात चली तो दोनों ने एक दूसरे पर जमकर वार किये। मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों में गरीबों का इलाज हो रहा है। दूसरी तरफ आई पी सिंह इस पलटवार करते हुए कहा कि अस्पताल की बात की जाये तो अखिलेश सरकार ने राज्य में सबसे ज्यादा अस्पताल बनवाये।

सरकार और विपक्ष में राष्ट्रवाद की बहस की बीच भारत माता की जय पर गरमा गरमी दिखी। सपा प्रवक्ता ने कहा कि ये भारत माता की जय की बात कहते हैं, ये एक बार बोलेंगे हम तीन बार बोलेंगे। इस पर नीलकंठ तिवारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आजम खां भारत माता की जय नहीं बोलते हैं, वे भारत माता को डायन कहते हैं।

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget