एक्सप्लोरर

अग्निकांड हादसों से जूझता गाजियाबाद, एबीपी गंगा ने की घटनाओं के पीछे की मुख्य वजहों की पड़ताल

गाजियाबाद में कुछ दिनों पहले साहिबाबाद इण्डस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में हुई अग्निकांड की घटना के बाद फिर सवाल खड़े हुए हैं, कि आखिर इन हादसों की वजह क्या है?

गाजियाबाद: गाजियाबाद दिल्ली एनसीआर का काफी पुराना शहर है. ये शहर उद्योग नगरी के तौर पर भी जाना जाता है. गाजियाबाद में कम से कम 20 हजार छोटी बड़ी फैक्टरियां हैं. ये जिला जिताना बड़ा है, उतने ही बड़े यहां पर अग्निकांड हो चुके हैं. लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है. अब भी लगातार ऐसे खतरे बने हुए हैं. हाल ही में हुए गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट 4 में अग्निकांड ने एक बार से गाजियाबाद को दहला दिया है. इस अग्निकांड में फैक्ट्री मालिक के साथ साथ एक कर्मचारी की भी मौत हो गई थी, तो वहीं 11 कर्मचारी अभी भी अपनी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं. इस अग्निकांड में घायल हुए एक कर्मचारी की बहन से हमने बात की, तो उन्होंने बताया कि उनका भाई अभी नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उन्हें किसी भी तरह की कोई सरकारी मदद या किसी सहानभूति के लिए कोई फोन तक नहीं आया है.

सबसे बड़े अग्निकांड

आखिरकार ये हादसा होते क्यों हैं, क्या इनसे बचा जा सकता है. ये सारे बड़े सवाल आपके जहन में खड़े होते होंगे. आज हम आपको होने वाले इन अग्निकांड की मुख्य वजह बताएंगे, लेकिन इससे पहले गाजियाबाद में होने वाले पिछले 7 सालों के अग्निकांड के रिकॉर्ड पर नजर डाल लेते हैं.

गाजियाबाद में 2014 में 873 अग्निकांड 2015 में 784 अग्निकांड 2016 में 907 अग्निकांड 2017 में 1071 अग्निकांड 2018 में 1264 अग्निकांड 2019 में 1000 अग्निकांड 2020 में 910 अग्निकांड हुए तो वहीं अभी साल की शुरुआत होते-होते मार्च तक गाजियाबाद में 40 अग्निकांड सामने आए हैं.

अब जो आंकड़े हम आपको बताने जा रहे हैं, उसको देखकर आप चौक जायेंगे. गाजियाबाद में 11 नवंबर 2016 को एक जैकेट फैक्ट्री में आग लगती है. जिसमें 13 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो जाती है.

14 मई 2016 राज नगर इंडिया मार्ट के कार्यालय में आग लगती है, जिसमें 5 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो जाती है. 28 अप्रैल 2017 फारूख नगर गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगती है, जिसमें 5 लोग जिंदा जल जाते हैं. जिसके बाद मौके पर गाजियाबाद का आला प्रशासन पहुंचता है, और देखते ही देखते कुछ महीनों बाद फारुखनगर में पटाखे बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लग जाता है. हालांकि इसकी एक वजह में से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण भी माना गया है.

हादसों की वजह

आखिरकार यह अग्निकांड होते क्यों हैं? क्या इन पर किसी तरह से काबू पाया जा सकता है, जिससे न हादसों में जाने वाली जान को बचाया जा सके. जब भी ऐसे अग्निकांड होते हैं तो उनमें सबसे ज्यादा कमियां आग बुझाने की व्यवस्था में खामियों के रूप में आती हैं. अग्निकांड की सबसे बड़ी वजह मनचाहे तरीके से भवनों का निर्माण भी होता है. अग्निकांड की खास तौर पर एक वजह यह भी है, कि मकानों में घटिया विद्युत तार और उपकरणों का प्रयोग किया जाता है तो भी ऐसी आशंकाएं बनी रहती हैं. साथ ही शॉर्ट सर्किट होने पर लापरवाही बरतना भी अग्निकांड का एक मुख्य कारण है.

हादसों के लिये कानून भी जिम्मेदार

अग्निकांड के लिये एक ऐसी वजह भी है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वह है कानून. इसकी वजह से भी अग्निकांड गाजियाबाद में ज्यादा हो रहे हैं. जिसमें लोग जिंदा जल कर दम तोड़ देते हैं. दरअसल अग्निशमन 2005 एक्ट के अनुसार किसी भी औद्योगिक कार्यालय या फैक्ट्री को एनओसी के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है. जिसके चलते ज्यादातर लोग अग्निशमन के नियमों में लापरवाही बताते हैं. गाजियाबाद के सीएफओ सुनील शर्मा का कहना है कि, वह लगातार जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं और समय-समय पर औद्योगिक क्षेत्रों में निरीक्षण करते रहते हैं. लेकिन हम किसी को भी एनओसी के लिए बाध्य और अनिवार्य नहीं कर सकते हैं, क्योंकि ऐसा कोई कानून नहीं है. जिसके चलते गाजियाबाद के औद्योगिक फैक्ट्रियों में लगभग 90% फैक्ट्रियों में फायर एनओसी नहीं है.

ये भी पढ़ें.

पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा, बीच बाजार पत्नी ने कर दी धुनाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget