एक्सप्लोरर

अभिनव अरोड़ा ने किया एकादशी पर मौन व्रत का ऐलान, कहा- ना खाऊंगा, ना...

Banke Bihari Corridor: अभिनव अरोड़ा ने 21 जुलाई एकादशी को एक दिन का मौन व्रत रखने का ऐलान किया है. अभिनव ने कहा वो बांके बिहारी जी के लिए इस दिन ना कुछ खाएंगे ना पानी पीएंगे.

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध 46वें दिन भी जारी रहा. रविवार को इस विरोध प्रदर्शन में बाल संत और पॉपुलर यूट्यबर अभिनव अरोड़ा भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और नारेबाजी की. उन्होंने ऐलान किया कि वो बांके बिहारी की लीला भूमि की सुरक्षा के लिए मौन व्रत रखेंगे. अभिनव ने दूसरे लोगों से भी व्रत करने का आह्वान किया. 

अभिनव अरोड़ा प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ बैठे और अध्यादेश हाय-हाय के नारे लगाए. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वो 21 जुलाई एकादशी के दिन एक दिन का मौन व्रत रखेंगे. अभिनव ने कहा- "मैं अपने बांके बिहारी जी के लिए..ना गाड़ी का उपयोग करूंगा और ना ही भोजन करूंगा. मैं केवल प्रार्थना करूंगा. बिहारी जी की लीला भूमि की सुरक्षा के लिए मौन व्रत करूंगा. 

एक दिन के मौन व्रत का ऐलान
अभिनव ने इस दौरान लोगों से आह्वान किया कि जो भी लोग मेरे साथ ये व्रत करना चाहते हैं जो भी बिहारी जी के लिए व्रत करना चाहते है तो वो भी एक दिन बिहारी जी के लिए भूखे रहकर दिखाएं. बाल संत ने कहा कि कुंज गलियों में बांके बिहारी जी का रास चलता है, कोई सीमेंट का कॉरिडोर उसे निगल नहीं सकता है. हम इस विकास मॉडल का विरोध करेंगे. जो हमारे ब्रज की आत्मा को इन कुंज गलियों से मिटा देना चाहता है. 

बता दें कि योगी सरकार ने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के आसपास भव्य कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई है. इस कॉरिडोर में दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी और श्रद्धालुओं के लिए भव्य और चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा, जिससे दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और भीड़भाड़ में कमी आएगी. लेकिन स्थानीय लोग इस योजना का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि कॉरिडोर निर्माण के लिए सैकड़ों साल पुरानी कुंज गलियों और कई पारंपरिक भवनों को तोड़ा जाएगा. जबकि ये गलियां भगवान की लीलाओं का हिस्सा है. 

जयंत चौधरी ने की PM Modi के स्किल इंडिया मिशन की तारीफ, कहा- हुनरमंद युवाओं से विकसित बनेगा भारत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget